फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Another youth of Chohla Sahib village suddenly disappeared

चोहला साहिब गांव का एक और युवक अचानक हो गया गायब

Sat, 06 Aug 2022 10:57 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Another youth of Chohla Sahib village suddenly disappeared
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। तीन दिन पहले तरनतारन जिला के गांव चोहला साहिब के शमशेर सिंह को कुरुक्षेत्र पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद गांव के युवकों का गायब होना लगातार जारी है। चोहला साहिब थाना में चोहला साहिब गांव निवासी रमनजीत सिंह के परिजनों ने उसके अचानक घर से गायब होने संबंधी शिकायत दी है। इतना ही नहीं अमृतसर-तरनतारन रास्ते में पड़ने वाले गांव ठट्ठगढ़ का रहने वाला रोबिनप्रीत सिंह भी अपने घर से लापता बताया जा रहा है।
इससे पहले इलाके से 4 अन्य युवक अचानक गायब हो गए थे, जिसमें से तीन को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि कुरु क्षेत्र पुलिस ने चोहला साहिब के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलजीत सिंह से कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक 2 अगस्त 2022 को शमशेर सिंह को गिरफ्तार किए जाने के बाद से ही कुरुक्षेत्र पुलिस चोहला साहिब गांव के युवाओं, जो कहीं न कहीं शमशेर से जुड़े हों, पर नजर रखे हुए हैं। शमशेर के दोस्त गुरविंदर सिंह पुत्र रोशन लाल और नवजोत सिंह पुत्र अवतार सिंह 3 अगस्त की सायं चोहला साहिब से अपनी कार का काम करवाने के लिए निकले थे, कि घर नहीं लौटे। जबकि शेरे का तीसरा साथी गुरिंदर सिंह पुत्र बलवंत सिंह किसी काम के सिलसिले में अमृतसर गया हुआ था तो वहीं से लापता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोहला गांव के गायब युवकों के परिजनों ने लोपोके थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलजीत सिंह को शिकायत दी है। इसके बाद पुलिस ने अपने स्तर पर पड़ताल भी करवाई है। इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि गायब युवकों की शिकायत के बाद उन्होंने शाहाबाद थाना में संपर्क किया तो हरियाणा पुलिस ने गुरविंदर, गुरिंदर और नवजोत को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि कर दी है। इसके बाद उन्होंने अपने घरों से गायब उक्त तीनों युवकों के परिजनों को शाहाबाद थाना भेज दिया है।
आईजी क्राइम ने की अधिकारियों के साथ बैठक
हरियाणा पुलिस की ओर से चोहला गांव के युवकों को उठाए जाने के आईजी क्राइम (पंजाब) शिवि कुमार वर्मा ने शनिवार को तरनतारन के एसएसपी रंजीत सिंह ढिल्लों व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। दोपहर करीब डेढ़ बजे शुरू हुई यह बैठक सायं पांच बजे तक चली। इसमें जिला के सभी गजटेड पुलिस अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान आईजी वर्मा ने इलाके की मौजूदा परिस्थितियों का जायजा लिया और 15 अगस्त के मद्देनजर सुरक्षा बढ़ाने की हिदायतें दी।

चोहला में ज्यादातर बाहरी गांवों से हैं कारोबारी
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि गांव के लोग बहुत कम पढ़े लिखे हैं। ज्यादातर लोग मेहनत मजदूरी (दिहाड़ी) करते हैं। उन्होंने बताया कि गांव में जो भी दुकानें हैं या कारोबार हैं, बाहरी लोगों द्वारा यहां आकर शुरू किया गया है। ऐसे लोग गांव में आकर अपना कारोबार शुरू करने के बाद यहां बस गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed