फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Amritsar woman got married addict got divorced

अमृतसर में महिला को नशेड़ी बना शादी कराई, फिर कराया तलाक

Wed, 25 Nov 2020 08:08 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 08:08 PM IST
विज्ञापन
Amritsar woman got married addict got divorced
अमृतसर। एक महिला ने थाना मकबूलपुरा के अंतर्गत आती श्री गुरु तेग बहादुर नगर चौकी के इंचार्ज एएसआई जीवन सिंह पर संगीन आरोप लगाकर पुलिस विभाग में खलबली मचा दी है। उसने अन्य महिलाओं के साथ मिलकर चौकी पर प्रदर्शन भी किया। महिला बुधवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंची और एएसआई के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने एडीसीपी हरपाल सिंह को जांच के आदेश दिए हैं। उधर, एएसआई ने सभी आरोपों को नकार दिया है। उनका कहना है कि उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा है।
विज्ञापन

महिला ने एएसआई पर शारीरिक शोषण करने का भी आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि एएसआई जीवन सिंह ने उसे नशे की लत लगवाई और शादी करवाकर तीन महीने बाद तलाक भी करवा दिया। महिला ने आरोप लगाया कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात एएसआई जीवन सिंह के साथ हुई थी। जीवन सिंह ने उसे नशे की लत लगाई। नशा करने के लिए हेरोइन दी। वह उसे कई बार अपने साथ घर से अपनी कार में बाहर लेकर जाता था। उसने कई बार उसका शोषण भी किया।
विज्ञापन

महिला ने आरोप लगाया कि पांच महीने पहले एएसआई ने अपनी मर्जी से एक युवक के साथ उसकी शादी करवा दी। इसके बाद भी वह उससे मिलता रहा। शादी के तीन महीने बाद ही उसने उसका तलाक भी करवा दिया। अब जब उसने मिलने से इनकार कर दिया तो वह उसे जान से मारने की धमकियां दे रहा है। इस बाबत उसने कुछ दिन पहले थाने में भी शिकायत की थी। थाने से इंसाफ नहीं मिलने के कारण वह पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर को दी। उधर, एएसआई जीवन सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि महिला के आरोप बेबुनियाद हैं। कुछ समय पहले महिला किसी शिकायत को लेकर उनसे मिली थी। शिकायत का निपटारा कर दिया गया था। उसके बाद महिला से उनका कोई संपर्क नहीं रहा। उसे ब्लैकमेल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed