{"_id":"c30594e724a9816bb1f1dca87517ed21","slug":"amritsar-start-service-sri-akal-takht-sahib-majithia","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजीठिया ने श्री अकाल तख्त साहिब पर शुरू की सेवा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजीठिया ने श्री अकाल तख्त साहिब पर शुरू की सेवा
अमर उजाला, अमृतसर
Updated Mon, 12 May 2014 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के शबद के साथ छेड़छाड़ करके उसमें भाजपा नेता अरुण जेटली का नाम जोड़ने के कारण श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से लगाई धार्मिक सजा तनखाह बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने चार तख्त साहिबों पर पूरी कर ली है।
इसके तहत मजीठिया ने श्री अकाल तख्त साहिब के आदेशों पर सोमवार को श्री हरिमंदिर साहिब में सेवा शुरू की। मजीठिया इस सेवा को अकेले नहीं बल्कि एसजीपीसी के कुछ सदस्यों, कर्मचारियों और कुछ अकाली समर्थकों के साथ सेवा कर रहे हैं।
श्री अकाल तख्त साहिब के आदेशों पर मजीठिया सोमवार सुबह लाइन में लगकर हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने के लिए पहुंचे। कुछ समय तक मजीठिया ने हरिमंदिर साहिब में कीर्तन श्रवण किया।
विज्ञापन
इसके बाद वह श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बीड़ उठा कर श्री अकाल तख्त साहिब के पहले तल पर पहुंचे। वहां उन्होंने पांच सिंह साहिबान के आदेशों के अनुसार श्री गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ शुरू करवाया। वहां काफी समय तक वह पाठ सुनते रहे।
अपने समर्थकों के साथ मजीठिया बाद में लंगर हाल पहुंचे। वहां लंगर की सेवा करने के साथ-साथ उन्होंने जूठे बर्तन भी साफ किए। दोपहर को मजीठिया अपने साथियों के साथ वापस आ गए। श्री अकाल तख्त साहिब के आदेशों पर मजीठिया श्री हरिमंदिर साहिब में तीन दिनों तक सेवा निभाएंगे।