{"_id":"6a899d7197f2def46a083e76","slug":"people-caught-the-accused-of-snatching-mobile-phone-amritsar-news-c-59-1-asr1003-119288-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: लोगों ने पकड़ा मोबाइल झपटमारी का आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: लोगों ने पकड़ा मोबाइल झपटमारी का आरोपी
Sat, 22 Aug 2026 06:30 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Sat, 22 Aug 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। तरनतारन रोड पर शनिवार को मोबाइल झपटमारी की एक घटना सामने आई है। इस वारदात के बाद लोगों ने पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया। उसकी पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। वारदात को अंजाम देने वाले दो अन्य युवक मौके से फरार होने में सफल रहे।
जानकारी के अनुसार, तरनतारन रोड पर एक व्यक्ति जा रहा था। इसी दौरान तीन युवकों ने उसके हाथ से मोबाइल झपट लिया। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोग सक्रिय हो गए। उन्होंने तीनों युवकों का पीछा करना शुरू कर दिया। आरोपी भागते हुए काफी दूर तक पहुंचे लेकिन लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया। उसके दो साथी भागने में सफल रहे। पकड़े गए युवक की लोगों ने जमकर पिटाई की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पकड़े गए युवक को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस फरार हुए दोनों युवकों की पहचान करने में जुटी है। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।