{"_id":"6a8997c85fde924aa00cb337","slug":"the-health-department-will-spray-and-fog-in-hotspot-areas-amritsar-news-c-59-1-asr1004-119282-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: हॉटस्पॉट क्षेत्रों में स्प्रे और फॉगिंग करेगा स्वास्थ्य विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: हॉटस्पॉट क्षेत्रों में स्प्रे और फॉगिंग करेगा स्वास्थ्य विभाग
Sat, 22 Aug 2026 06:06 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Sat, 22 Aug 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू प्रभावित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में एंटी-लार्वा कार्रवाई, फॉगिंग, स्प्रे और जागरूकता अभियान शुरू किया है।
सिविल सर्जन रश्मि विज ने बताया कि अमृतसर के रामबाग, जहाजगढ़, पुतलीघर, मजीठा रोड, रोडवेज और भगतांवाला सहित अन्य हॉटस्पॉट क्षेत्रों में स्प्रे और फॉगिंग की जाएगी। नर्सिंग कॉलेजों की टीमें भी इस अभियान में शामिल होंगी। ये टीमें घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगी और लार्वा की जांच करेंगी। जहां मच्छरों की अधिकता या लार्वा मिलेगा, वहां स्प्रे और फॉगिंग होगी। विभाग ने लोगों से घरों के आसपास पानी जमा न होने देने की अपील की है। कूलर, गमले और छतों पर जमा पानी नियमित रूप से साफ करने को कहा गया है। डेंगू से बचाव के लिए विभाग की टीमें लगातार निगरानी करेंगी।