{"_id":"6a89a5ccb109a2752009c9d9","slug":"second-phase-of-miri-piri-khalsa-march-from-tomorrow-amritsar-news-c-59-1-asr1003-119286-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: मीरी-पीरी खालसा मार्च का दूसरा चरण कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: मीरी-पीरी खालसा मार्च का दूसरा चरण कल से
Sat, 22 Aug 2026 07:06 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Sat, 22 Aug 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। श्री अकाल तख्त साहिब की अगुवाई में मीरी-पीरी खालसा मार्च का दूसरा चरण 23 अगस्त को तख्त श्री दमदमा साहिब, तलवंडी साबो से शुरू होगा। यह मार्च पंथक परंपराओं के अनुसार 4 सितंबर को तख्त श्री केसगढ़ साहिब, आनंदपुर साहिब में संपन्न होगा। मार्च मालवा और पुआध क्षेत्र के विभिन्न गांवों, कस्बों और शहरों से होकर गुजरेगा।
इसमें श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी टेक सिंह शामिल होंगे। ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने सिख संगत से मार्च में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। मार्च का मुख्य उद्देश्य सिख एकता, सिखी प्रचार, युवाओं को नशे से बचाना, बच्चों को शिक्षित करना और सिख इतिहास से जोड़ना है। इसमें बेटियों के सम्मान और पंजाब में जमीन न बेचने जैसे अहम मुद्दों पर भी जागरूकता फैलाई जाएगी। लोगों को आपसी विवाद से बचने और पंथ विरोधी सोच के प्रति सचेत रहने का संदेश भी दिया जाएगा।