{"_id":"69b527856bc71a1ace07a5c7","slug":"amritsar-rural-police-isi-backed-terrorists-arrested-ak-47-rifle-ammunition-recovered-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर देहात पुलिस को सफलता: आईएसआई समर्थित दो आतंकी गिरफ्तार, एके-47 राइफल और कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर देहात पुलिस को सफलता: आईएसआई समर्थित दो आतंकी गिरफ्तार, एके-47 राइफल और कारतूस बरामद
Sat, 14 Mar 2026 02:47 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:47 PM IST
सार
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से विदेश में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे। यह मॉड्यूल सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को कट्टरपंथ की ओर प्रभावित करने तथा भारत और पुलिस के खिलाफ संदेश फैलाने की गतिविधियों से भी जुड़ा हुआ था।
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद हथियार
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर देहात पुलिस ने आईएसआई समर्थित आतंकी और सीमा पार हथियार तस्करी से जुड़े एक मॉड्यूल के संबंध में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक एके-47 राइफल, दो मैगजीन, 36 जिंदा कारतूस तथा तीन ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल बरामद की हैं।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से विदेश में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे। जांच के दौरान यह भी जानकारी मिली है कि यह मॉड्यूल सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को कट्टरपंथ की ओर प्रभावित करने तथा भारत और पुलिस के खिलाफ संदेश फैलाने की गतिविधियों से भी जुड़ा हुआ था।
पुलिस ने इस संबंध में थाना घरिंडा में मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के अभी पता लगाया जा रहा है और इनके आगे-पीछे के लिंक भी खंगाले जा रहे है।
विज्ञापन
एसएसपी सुहैल मीर ने कहा कि आतंकवाद, अवैध हथियार तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।