अमृतसर सेंट्रल बैंक लूट में खुलासा: मुख्य आरोपियों में शामिल है पंजाब पुलिस का बर्खास्त सिपाही, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार
सेंट्रल बैंक लूट मामले में गिरफ्तार बटाला के सिविल लाइन थाना के गांव कंडियाला के प्रगटजीत सिंह उर्फ जापान पर पहले से 5 अपराधिक केस दर्ज हैं। इनमें दो अमृतसर देहाती पुलिस जिला में तथा तीन एफआईआर जिला होशियारपुर के टांडा थाने में दर्ज है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने चार दिन पहले जीटी रोड स्थित सेंट्रल बैंक में दिन-दहाड़े हुई साढ़े पांच रुपये की लूट मामले को सुलझा लिया है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया था। लूट में पंजाब पुलिस का बर्खास्त सिपाही शामिल था। आरोपियों से 2 लाख 44 हजार 529 रुपये, एक राइफल, छह कारतूस और एक खिलौना पिस्तौल बरामद हुई है।
पत्रकार वार्ता में पुलिस कमिश्नर अरुण पाल सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान गांव कंडियाला के प्रगटजीत सिंह उर्फ जापान और गांधी मोहल्ला निवासी दलजीत सिंह के रूप में हुई है। फरार साथियों की पहचान पंजाब पुलिस के बर्खास्त सिपाही बटाला निवासी चरणजीत सिंह और बटाला पुलिस जिला के सिविल लाइन थाना के गांव कंडियाला के जर्मनजीत सिंह के रूप में हुई है। अमृतसर पुलिस के सिपाही चरणजीत सिंह को 2008 में बर्खास्त किया गया था। इस मौके पर डीसीपी रछपाल सिंह, एडीसीपी सिटी-2 प्रभजोत सिंह, एडीसीपी सिटी-3 हरजिंदर सिंह, एसीपी अभिमन्यु राणा और सीआईए प्रभारी अमनदीप सिंह मौजूद रहे।
आरोपी प्रगटजीत सिंह पर पांच और चरणजीत सिंह उर्फ हैपी पर दर्ज हैं चार केस
सेंट्रल बैंक लूट मामले में गिरफ्तार बटाला के सिविल लाइन थाना के गांव कंडियाला के प्रगटजीत सिंह उर्फ जापान पर पहले से 5 अपराधिक केस दर्ज हैं। इनमें दो अमृतसर देहाती पुलिस जिला में तथा तीन एफआईआर जिला होशियारपुर के टांडा थाने में दर्ज है। जबकि लूट मामले के इस केस में शामिल चरणजीत सिंह उर्फ हैपी के खिलाफ पहले से ही चार अपराधिक केस दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ एक देहाती पुलिस के थाना तरसिक्का में जबकि तीन एफआईआर होशियारपुर के थाना टांडा में दर्ज हैं।