फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Amritsar police encounter Notorious criminal linked to international gang killed

अमृतसर में पुलिस मुठभेड़: मारा गया गैंगस्टर हरजिंदर सिंह उर्फ हैरी, कुछ दिन पहले जमानत पर जेल से आया था बाहर

Thu, 20 Nov 2025 09:19 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 20 Nov 2025 09:19 AM IST
सार

सीआईए स्टाफ और एंटी गैंगस्टर ऑपरेशनल यूनिट ने देर रात मुठभेड़ में गैंगस्टर हरजिंदर सिंह उर्फ हैरी को मार गिराया। हैरी के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, अवैध हथियार सप्लाई, रंगदारी और गैंगस्टर एक्ट सहित कई मामले दर्ज थे।

विज्ञापन
Amritsar police encounter Notorious criminal linked to international gang killed
अमृतसर में पुलिस एनकाउंटर - फोटो : संवाद

विस्तार

अमृतसर में बुधवार देर रात करीब 11.30 बजे पुलिस के साथ मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर हरजिंदर सिंह उर्फ हैरी ढेर हो गया। हैरी कुछ ही दिन पहले जमानत पर जेल से रिहा हुआ था, लेकिन रिहाई के बाद वह दोबारा अपराधी गतिविधियों में सक्रिय हो गया था। पुलिस के अनुसार, हैरी पंजाब में हथियारों की सप्लाई का अहम खिलाड़ी था और विभिन्न गैंगों को हथियार उपलब्ध कराता था।
विज्ञापन




 

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह का कहना है कि जेल से छूटने के बाद हैरी ने फिर से टारगेट किलिंग की नई योजना बनानी शुरू कर दी थी। पुलिस को बुधवार रात को हैरी की लोकेशन की पुख्ता सूचना मिली, जिसके बाद एक विशेष टीम ने उस पर कार्रवाई की। पुलिस को देखते ही हैरी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मुठभेड़ के दौरान उसका करीबी साथी सनी मौके से फरार हो गया। पुलिस टीमें उसकी तलाश में दबिशें दे रही हैं। अधिकारियों के अनुसार, सनी भी हैरी के साथ हथियारों की सप्लाई और गैंगस्टर मॉड्यूल से जुड़ा हुआ था।

पुलिस का कहना है कि हैरी के मारे जाने से पंजाब के सक्रिय गैंग नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। पुलिस उसके नेटवर्क, हथियार सप्लाई चैन और फरार साथी सनी के कनेक्शन की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed