फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Amritsar Police BSF seized Heroin worth ₹115 crore Pakistan via drone

अमृतसर में पुलिस-बीएसएफ का बड़ा ऑपरेशन: 115 करोड़ की हेरोइन पकड़ी, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आई

Wed, 04 Nov 2026 10:43 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: Nivedita Updated Wed, 04 Nov 2026 10:43 AM IST
सार

पुलिस ने एक मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल भी जब्त की है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है और ताकि और भी रिकवरी की जा सके।  

विज्ञापन
Amritsar Police BSF seized Heroin worth ₹115 crore Pakistan via drone
बरामद पैकेट - फोटो : संवाद/फाइल

विस्तार

पाकिस्तान में बैठे तस्करों की ओर से ड्रोन के जरिए सीमा के इस पार 23 किलो से ज्यादा हेरोइन भेजी गई, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस हेरोइन की अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमत 115 करोड़ रुपये के करीब है। इसके अलावा पिस्तौल भी बरामद किए गए है।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, थाना लोपोके पुलिस और बीएसएफ इंटेलिजेंस विंग और 100 बटालियन बीएसएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए गांव लोदीगुज्जर निवासी सुखमनप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया। एसएचओ जसदीप सिंह की अगुवाई में पुलिस हेमतपुरा-लोपोके रोड पर नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सुखमनप्रीत पाकिस्तान में बैठे तस्कर से हेरोइन और हथियार मंगवाता है। इसके बाद गांव सैदपुरा की सड़क पर नाकाबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी में 13 किलो हेरोइन, पिस्तौल और मैगजीन बरामद हुई।
विज्ञापन


वहीं घरिंडा थाना पुलिस ने सरकारी बाग के पास जीटी रोड पर नाकाबंदी के दौरान गुरबख्शीश सिंह उर्फ बख्शिश और बिक्रमजीत सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों हेरोइन की खेप लेकर आ रहे हैं। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 10 किलो 18 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने एक मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल भी जब्त की है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है और ताकि और भी रिकवरी की जा सके।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed