{"_id":"63cf8770d5886868f52d8c69","slug":"amritsar-man-died-due-to-drug-overdose-in-village-chatiwind-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: नशे की ओवरडोज से तीसरे बेटे की भी मौत, बेबस मां ने ग्रामीणों से पैसे मांग किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: नशे की ओवरडोज से तीसरे बेटे की भी मौत, बेबस मां ने ग्रामीणों से पैसे मांग किया अंतिम संस्कार
Tue, 24 Jan 2023 12:53 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 24 Jan 2023 12:53 PM IST
सार
महिला राजबीर कौर लोगों के घरों में काम करके अपना पेट भरती थी। इससे पहले भी राजबीर कौर के दो बेटों की नशे से ही मौत हो चुकी है। पहले से ही एक बेटे की बच्चों को वह पाल रही है। अब उसके तीसरे पुत्र बिट्टू की भी नशे से मौत हो गई है।
विज्ञापन
drugs overdose
विस्तार
अमृतसर के गांव चाटीविंड के एक युवक की नशे की ओवरडोज के कारण मौत हो गई। परिवार की आर्थिक हालत इतनी दयनीय है कि मृतक की मां के पास बेटे के अंतिम संस्कार के लिए पैसे तक नहीं थे। गांव के लोगों ने पैसे इकट्ठे किए और महिला को दिए ताकि उसके बेटे का अंतिम संस्कार किया जा सके।
महिला राजबीर कौर लोगों के घरों में काम करके अपना पेट भरती थी। इससे पहले भी राजबीर कौर के दो बेटों की नशे से ही मौत हो चुकी है। पहले से ही एक बेटे की बच्चों को वह पाल रही है। अब उसके तीसरे पुत्र बिट्टू की भी नशे से मौत हो गई है। बिट्टू के भी दो बच्चे है और उसकी पत्नी गर्भवती है। महिला ने बताया कि उसका बेटा काफी समय से नशे का सेवन कर रहा है। उसने अस्पताल से अपने बेटे का इलाज भी करवाया लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। बेटा अस्पताल से दवा भी ले रहा है। दो दिन पहले उसके बेटे की हालत खराब हो गई और अब बिट्टू इस दुनिया को अलविदा कह गया।