फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Amritsar farmers surrounded MP Malik resign in support agricultural laws

अमृतसर में किसानों ने सांसद श्वेत मलिक को घेरा, कहा- कृषि कानूनों के समर्थन में इस्तीफा दें

Sat, 13 Mar 2021 05:43 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 05:43 PM IST
विज्ञापन
Amritsar farmers surrounded MP Malik resign in support agricultural laws
अमृतसर। रंजीत एवेन्यू समेत एक सरकारी अस्पताल में कोरोना के टीकाकरण की निगरानी के लिए गए सांसद श्वेत मलिक को किसानों ने घेर लिया। उन्होंने मलिक की गाड़ी को रोककर कृषि कानूनाें के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सुरक्षा कर्मचारियों और पुलिस बल ने सुरक्षा घेरे में उन्हें अस्पताल पहुंचाया। किसान-मजदूर संगठन के सदस्यों ने कहा कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं लिए जाते, किसान भाजपा नेताओं का विरोध करते रहेंगे। उन्होंने मलिक से कहा कि वह किसानों के समर्थन में भाजपा से इस्तीफा दें। किसान नेता तीन महीने से अधिक समय से मलिक के घर के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं।
विज्ञापन

मलिक ने कहा उनका घेराव किसानों ने नहीं कांग्रेस पार्टी के समर्थकों ने किया है। कांग्रेस की राजनीतिक जमीन देश भर में खिसक चुकी है। अब किसानों के नाम पर राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया जब विपक्ष सत्ता में था तब कृषि कानूनों के समर्थन में था। अब विरोध क्यों किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन कानूनों के पक्ष में 90 फीसदी किसान हैं। वहीं मलिक ने अस्पताल में कोरोना वायरस के टीकाकरण पर तसल्ली जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed