{"_id":"6375f15fd0de90223a7a5f2b","slug":"amritsar-court-send-shiv-sena-leader-sudhir-suri-murder-accused-sandeep-singh-to-judicial-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sudhir Suri Murder: आरोपी संदीप सिंह न्यायिक हिरासत में, मोबाइल से मिले 1.44 लाख दस्तावेज होंगे शार्टलिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sudhir Suri Murder: आरोपी संदीप सिंह न्यायिक हिरासत में, मोबाइल से मिले 1.44 लाख दस्तावेज होंगे शार्टलिस्ट
Thu, 17 Nov 2022 02:01 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 17 Nov 2022 02:01 PM IST
सार
पुलिस को आरोपी के मोबाइल की फोरेंसिक रिपोर्ट में 1 लाख 44 हजार 910 दस्तावेज मिले। पुलिस एक तरफ इन दस्तावेजों को शार्टलिस्ट कर रही है, ताकि इनमें से कुछ की जांच की जा सके।
विज्ञापन
शिवसेना नेता सुधीर सूरी की हत्या।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवसेना नेता सुधीर सूरी हत्याकांड के आरोपी संदीप सिंह को अदालत ने गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश जारी कर दिए। दो दिन की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद पुलिस ने गुरुवार को भारी सुरक्षा के बीच संदीप को अदालत में पेश किया था। पुलिस ने जांच की रिपोर्ट अदालत में पेश करते हुए मामले की जांच किए जाने का हवाला देते हुए एक बार फिर से आरोपी को पुलिस रिमांड पर दिए जाने की अपील की लेकिन अदालत के आदेशों के बाद आरोपी को केंद्रीय जेल फताहपुर में भेज दिया गया।
पुलिस ने हत्यारोपी को अदालत में पेश करते हुए संदीप सिंह के मोबाइल की फोरेंसिक रिपोर्ट अदालत में पेश की। सूचना है कि पुलिस को फोरेंसिक रिपोर्ट में 1 लाख 44 हजार 910 दस्तावेज मिले। पुलिस एक तरफ इन दस्तावेजों को शार्टलिस्ट कर रही है, ताकि इनमें से कुछ की जांच की जा सके। इसके अलावा संदीप सिंह के मोबाइल से मिले 81 नंबरों की जांच की जानी है, जिस पर आरोपी की लगातार बात हुई है।
मामले में जांच का हवाला देते हुए पुलिस ने अदालत से आरोपी को पुलिस रिमांड पर दिए जाने की मांग की थी, लेकिन दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने पुलिस की मांग को अस्वीकार करते हुए संदीप सिंह को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश जारी कर दिए।