फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   amritsar, CM, injured, meet, hospital

सीएम ने जाना घायलों का हाल-चाल

Mon, 27 Jul 2015 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Mon, 27 Jul 2015 10:07 PM IST
विज्ञापन
दीनानगर में आतंकी हमले में घायल हुए लोगों को अमृतसर के गुरुनानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान सतीश कुमार, रमन कुमार, रजिंदर कुमार (होमगार्ड सिपाही), लहोता, रामलाल (नाइट मुंशी) के तौर पर हुई है। वहीं बलजीत सिंह (एएसआई) को फोर्टिस अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उनके पेट का आपरेशन किया जा रहा है।
विज्ञापन


दीनानगर थाने में फायरिंग से पहले आतंकियों ने एक बस को निशाना बनाया जिसमें दो छात्रों के बाजू और टांग पर गोली लगी। घायलों की पहचान रमण और सतीश के रुप में हुई है।
विज्ञापन


छात्रों ने बताया कि वे बस से एसएन कॉलेज जा रहे थे, तभी आतंकवादियों ने उनकी बस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। बाद में दीना नगर सिविल अस्पताल की एबुलेंस से उन्हें अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और सीपीएस डॉ. नवजोत कौर सिद्धू घायलों का हाल-जानने के लिए करीब 12 बजे गुरु नानक देव अस्पताल पहुंचे। घायलों का हाल जानने के बाद मीडिया से बातचीत में बादल ने कहा कि आतंकियों का पंजाब पुलिस ने डटकर मुकाबला किया।

जवानों ने एक आतंकवादी को सुबह ही मार गिराया था। आतंकियों का मकसद पंजाब में अमन-शांति को भंग करना था लेकिन स्थानीय लोगों ने सुरक्षा बलों, एनएसजी कमांडो और पंजाब पुलिस के जवानों की हर तरह की मदद की।

उन्होंने कहा कि इस हमले में जिन पुलिसकर्मियों ने शहादत हासिल की है, उनके परिवारों को वित्तीय मदद दी जाएगी और गंभीर घायलों का इलाज सरकार की तरफ से निशुल्क किया जाएगा। स्थानीय निकाय मंत्री अनिल जोशी ने भी घायलों का हालचाल जाना।

डॉ. सिद्धू ने कहा कि आतंकवादियों ने बेकसूर लोगों पर हमला करके कायरता दिखाई है। पंजाब के लोगों ने 22 साल पहले आतंकवाद के दौर में कष्ट सहे थे, आज फिर आतंकवादियों ने हमला करके लोगों को डराने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उनका डटकर मुकाबला किया। जो लोग इस वारदात में घायल हुए हैं भगवान उन्हें जल्द ठीक करे और तंदरुस्ती बख्शे।
दूध देने जा रहा था, भाग कर जान बचाई
दीनानगर निवासी लहौता पेशे से हलवाई है। उन्होंने बताया कि वह लोगों के घरों में दूध देने जा रहा था। तभी आतंकियों ने दीनानगर पुलिस स्टेशन के पास अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी है। वहां से उसने भागने की कोशिश की तो उसे भी टांग पर गोली लग गई।

हरिद्र सिंह ने दिखाई बहादुरी
दीनानगर सिविल अस्पताल में एंबुलेंस के चालक हरिंद्र सिंह ने फायरिंग की परवाह न करते हुए घायलों को अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती करवाया। उन्होंने बताया कि आतंकियों का मकसद है कि किसी भी तरह रात हो जाए ताकि वह अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।


सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए आतंकी
जानकारी के अनुसार तीन आतंकवादी सुबह कार से कत्थूनंगल टोल प्लाजा के पास से गुजरे थे। इन्होंने सेना की वर्दी पहन रखी थी। कार की फुटेज कत्थूनंगल पर बने टोल प्लाजा के सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसे सुरक्षा एजेंसियों ने अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed