फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Amritsar: Blackout in Amritsar and Jalandhar after three blasts

Amritsar : तीन धमाकों के बाद अमृतसर और जालंधर में ब्लैक आउट, जनता से न डरने और धैर्य रखने का अनुरोध

Thu, 08 May 2025 03:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर
अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 08 May 2025 03:30 AM IST
सार

इसके बाद शहर में ब्लैक आउट कर दिया गया। लोगों को घरों में ही रहने की हिदायत दी गई है। एयरपोर्ट को खाली करा दिया गया है। जालंधर व लुधियाना में भी ब्लैक आउट की सूचना है।

विज्ञापन
Amritsar: Blackout in Amritsar and Jalandhar after three blasts
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बुधवार देर रात पंजाब के अमृतसर में तीन धमाकों की आवाज सुनाई दी। इसके बाद शहर में ब्लैक आउट कर दिया गया। लोगों को घरों में ही रहने की हिदायत दी गई है। एयरपोर्ट को खाली करा दिया गया है। जालंधर व लुधियाना में भी ब्लैक आउट की सूचना है।

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धमाके रात 1:55 बजे सुनाई दिए। अमृतसर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के अनुसार, धमाके जैसी आवाज सुनी गई। इसकी वजह की जांच की जा रही है। इसके बाद एक बार फिर से शहर में डिफेंस ड्रिल के तहत ब्लैक आउट कर दिया गया। 
विज्ञापन
ब्लैक आउट के दौरान अमृतसर के डीपीआरओ ने लोगों से धैर्य और संयम बरतने के साथ ही घरों में बने रहने की अपील की। प्रशासन ने अवाम से न डरने की बात कही और साथ ही लाइटें बंद रखने का आग्रह किया। 

कल भी हुआ था पंजाब में धमाका
पंजाब के गुरदासपुर में मंगलवार-बुधवार रात लगभग डेढ़ बजे जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज से घरों की दीवारें तक हिल गईं। लोग घरों से बाहर आ गए।

पहलगाम में आतंकी हमले के जवाब में भारत की ओर से ऑपरेशन सिंदूर के तहत मंगलवार-बुधवार मध्य रात पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला किया गया। इसी दौरान गुरदासपुर में तिब्बड़ी छावनी से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित गांव पंधेर के खेतों में रात को जोरदार धमाके की आवाज सुनी गई। घटना की सूचना मिलने पर सुबह सेना के जवानों के अलावा पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा, जहां खेतों में कुछ अवशेषों को एकत्र कर सेना और पुलिस ने जांच शुरू कर दी।


जिस जगह पर खेतों में धमाका हुआ, उसके पांच 100 फीट के घेरे में ही तीन-चार डेरे बने हुए हैं। इनमें रहने वाले लोगों ने धमाके के बाद खेतों के नाड़ को लगी आग पर काबू पाया। खेतों में गिरे बमनुमा वस्तु के अवशेषों से इसके बम होने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन सेना और पुलिस फिलहाल मामले की जांच की बात कर रही है। यह भी कहा जा रहा है कि यह अतिरिक्त फ्यूल टैंक हो।

लोगों का यह भी कहना है कि अचानक इस धमाके के बाद ही गुरदासपुर-मुकेरियां रोड पर ट्रक का टायर फट गया था जिससे जाम लग गया। इसके चलते इस घटना को नजरंदाज कर दिया गया, लेकिन बुधवार की सुबह घटनास्थल के पास स्थित डेरों के लोगों ने खेतों में जाकर देखा, तो उन्हें बमनुमा वस्तु के अवशेष मिले। लोगों ने जब छानबीन शुरू की तो अवशेषों की संख्या 50 के करीब पहुंच गई फिर पुलिस को सूचित किया गया। 
 

Kushinagar News: हमले के बाद बजा सायरन...दमकल ने बुझाई आग, घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल


                                                               

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed