{"_id":"681bba642cce53b69b0dac92","slug":"siren-sounded-after-the-attackfire-brigade-extinguished-the-fire-injured-were-taken-to-hospital-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-137043-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हमले के बाद बजा सायरन...दमकल ने बुझाई आग, घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हमले के बाद बजा सायरन...दमकल ने बुझाई आग, घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल
Thu, 08 May 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 08 May 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज परिसर में मॉकड्रिल के दौरान बचाव कार्य का अभ्यास करते पुलिसकर्मी। संवाद
कुशीनगर। पडरौना रोडवेज परिसर व जिला चिकित्सालय में आपदा का परिदृश्य तैयार कर हवाई हमले के बाद मॉकड्रिल कर घायलों को अस्पताल ले जाकर जान बचाई गई। दमकल के आग बुझाने के साथ उपस्थित अफसरों ने पैनिक न होने की सलाह दी। इस मॉक ड्रिल में पुलिस के आला अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, पूर्व सैनिक और आम जनमानस ने हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों को आपात स्थिति में क्या करना है इसके बारे में जानकारी दी गई। वहीं ब्लैकआउट के बारे में विद्युत विभाग को आवश्यक निर्देश देने के अलावा स्वास्थ्य एवं रेडक्रॉस विभाग को आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु निर्देश दिए गए।स्वयं सेवी संस्थाओं तथा आमजन को सामंजस्य स्थापित कर पैनिक न होने की सलाह दी गई।
बुधवार को जिले के परिवहन निगम डिपो छावनी पडरौना स्थित वर्कशाप प्रांगण में मॉक ड्रिल की गई। इस दाैरान काल्पनिक आपदा परिदृश्य तैयार कर राहत एवं बचाव कार्यों को सजीव रूप से क्रियान्वित किया गया। हवाई हमले के बाद कई लोग घायल हो गए और अग्निकांड की घटना घटित हो गई। पुलिस विभाग द्वारा नगर के प्रमुख स्थानों पर लगे सायरन बजने लगे तो नागरिक अलर्ट हो गए। इसके बाद जिला मुख्यालय पर बने कंट्रोल रूम में तत्काल वायरलेस रेडियो फ्रीक्वेंसी के माध्यम से घायलों की सूचना स्वास्थ्य विभाग और अग्निशमन विभाग को त्वरित सहायता के लिए भेजी गई। कुछ ही क्षण में एम्बुलेंस और अग्निशमन की गाड़ियां बस डिपो में पहुंची। जहां मौके पर बिल्डिंग धंसने से कई लोग फंस गए थे। जिसके बाद आगजनी और मल्टी स्टोरेज बिल्डिंग में आग के कारण फंसे घायलों को पैरा मेडिकल स्टॉफ की मदद से आनन फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया।वहां सक्रिय मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के नेतृत्व में चिकित्सकीय टीम द्वारा समुचित इलाज किया गया।इस पूरे अभियान में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, होमगार्ड, राजस्व विभाग, विद्युत विभाग, ट्रैफिक, डीसीआर, एलआईयू, एसआईयू, पीएसी,रेडक्रास, लीड बैंक, भूतपूर्व सैनिक, एनसीसी कैडेट आदि द्वारा विशेष सहयोग किए गए।इसके बाद पुलिस लाइन परिसर में गोष्ठी कर आपात स्थिति में उनके कार्यों एवं कर्तव्यों से अवगत कराया गया। मॉक ड्रिल के पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा सभी प्रतिभागी अधिकारियों व कर्मचारियों को ब्रीफ किया गया। किसी भी आपातकाल घटना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष को अलर्ट पर रखा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति की जानकारी समय से सर्वसम्बन्धित को पहुंचायी जा सके।
10 मिनट रहा ब्लैक आउट
पडरौना शहर में 8 बजकर 10 मिनट से 10 मिनट के लिए ब्लैक आउट हुआ तो पूरा शहर अंधेरा हो गया। बिजली चली गई, स्ट्रीट लाइटें बुझ गई। कुछ घरों और प्रतिष्ठानों में इनवर्टर से लाइट जला मिला तो पुलिस ने बंद करवाया। इसके अलावा बाइक और चार पहिया वाहनों की भी लाइटें बंद रही। सड़क पर रुकी गाड़ियां और घरों से बाहर निकले लोग पाकिस्तान मुर्दाबाद, भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन
गाड़ियों का बजा सायरन
हवाई हमले के बाद एक तरफ जहां आपातकाल के लिए आगाह करने वाली सायरन की आवाज, अग्निशमन, एम्बुलेंस और पुलिस की गाड़ियों के सायरन के आवाज से पूरा माहौल किसी आकस्मिक घटना से कम नहीं लग रहा था।दमकल,एम्बुलेंस और पुलिस गाड़ी से आपातकाल के लिए बजा रुककर और लंबा बजा सायरन अलग जरूर था।इधर हवाई हमले के बाद निकलते धुएं और दौड़ते अधिकारियों की कार्यशैली घटने की गंभीरता बता रही थी।