{"_id":"625414f25a4a190a18543df8","slug":"akali-dal-president-sukhbir-badal-comment-on-congress-leader-sunil-jakhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: दलितों पर टिप्पणी करने पर सुनील जाखड़ पर बरसे सुखबीर बादल, कहा-वे मानसिक रूप से परेशान हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: दलितों पर टिप्पणी करने पर सुनील जाखड़ पर बरसे सुखबीर बादल, कहा-वे मानसिक रूप से परेशान हैं
Mon, 11 Apr 2022 05:17 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 11 Apr 2022 05:17 PM IST
सार
आम आदमी पार्टी पर सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब में अभी नई सरकार बनी है। सरकार को कुछ समय देना चाहिए। आम आदमी पार्टी की सरकार पर अभी कुछ कहना बहुत जल्दी होगा।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री अनिल जोशी के आवास पर पहुंचे अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल।
- फोटो : @officeofssbadal
विस्तार
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने सोमवार को पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ पर निशाना साधा। उन्होंने जाखड़ को मानसिक रूप से परेशान बताया। सुखबीर सोमवार सुबह करीब 10.30 बजे पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी के निवास स्थान पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
सुखबीर बादल ने नार्थ हलके के अकाली नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ करीब आधा घंटा बंद कमरे में बैठक की। उन्होंने पार्टी की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की और निगम चुनावों के लिए मजबूती के साथ काम करने की कार्यकर्ताओं को सलाह दी। बादल के अमृतसर पहुंचने की सूचना पर मीडियाकर्मी वहां पहुंचे लेकिन वे बात करने से बचते दिखे। इस बीच जब सुनील जाखड़ द्वारा अनुसूचित जाति के लिए इस्तेमाल किए गए शब्दों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वे (जाखड़) अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। वे (जाखड़) मुख्यमंत्री नहीं बन पाए तो वे मानसिक रूप से परेशान हैं।
विज्ञापन
वहीं आम आदमी पार्टी पर पूछे गए सवाल पर सुखबीर बादल आज कुछ नरम दिखे। उन्होंने कहा कि पंजाब में अभी नई सरकार बनी है। सरकार को कुछ समय देना चाहिए। आम आदमी पार्टी की सरकार पर अभी कुछ कहना बहुत जल्दी होगा। इससे पहले उन्होंने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक में नई जान फूंकने की कोशिश की और उन्हें नए उत्साह और जोश के साथ पार्टी के लिए काम करने को कहा।
विज्ञापन