{"_id":"6833745e053f7235ee02d0cf","slug":"akali-councilor-shot-dead-in-amritsar-amritsar-news-c-16-1-pkl1066-719994-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: अमृतसर में अकाली पार्षद की गोलियां मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: अमृतसर में अकाली पार्षद की गोलियां मारकर हत्या
विज्ञापन
-जंडियाला गुरु की वार्ड नंबर दो से पार्षद था हरजिंदर सिंह।
- शनिवार की रात को छेहरटा इलाके में किसी कार्यक्रम में शामिल के लिए पहुंचा था।
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। कस्बा जंडियाला गुरु के अकाली पार्षद हरजिंदर सिंह बाहमण की शनिवार रात अज्ञात लोगों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामाल दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किन लोगों ने गोलियां चलाई फिलहाल इसका पता पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी जब्त कर लिए हैं जिनमें पूरी वारदात कैद है।
हरजिंदर सिंह बाहमण नगर कौंसिल जंडियाला गुरु की वार्ड नंबर दो से पार्षद थे। शनिवार रात छेहरटा इलाके में एक क्रार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान मुंह ढंक कर आए दो युवकों ने उनके ऊपर फायर कर दिए। उन्होंने तीन गोलियां चलाई सिजमें से एक पार्षद के सीने में लगी, जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गए। लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। थाना छेहरटा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के तहत पार्षद पर हमला किया गया है। पार्षद को काफी समय से धमकी दी जा रही थी, जिसकी पुलिस में शिकायत भी की गई थी, लेकिन पुलिस ने कुछ खास कार्रवाई नहीं की गई।
वहीं घटना के बाद अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने बताया कि हरजिंदर सिंह को पिछले कुछ समय से जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। कुछ दिन पहले उनके घर पर भी गोलियां चलाई गई थीं। पार्षद ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गईके