फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   After investigation, a case was registered against three police officers.

जांच के बाद तीन थानेदारों पर केस दर्ज

Sat, 17 Jul 2021 11:39 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
After investigation, a case was registered against three police officers.
अमृतसर के निज्जरपुरा टोल प्लाजा के पास पिछले साल आठ दिसंबर की सायं को हुए होशियारपुर के इंद्रजीत सिंह एनकाउंटर मामले में जंडियाला गुरु थाना के तीन थानेदारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों के बाद आईजी बार्डर रेंज ने एसएसपी देहाती को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा था। आईजी की जांच रिपोर्ट में इस एनकाउंटर के लिए दोषी तीनों पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किए जाने का हुकुम किया। इसके तुरंत बाद ही इसमें जंडियाला पुलिस ने सीआईए अमृतसर में तैनात तीनों सहायक सब-इंस्पेक्टरों के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर तरसेम सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात केस दर्ज किया गया है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जाएगी।
विज्ञापन

क्या है मामला
सीआईए अमृतसर में तैनात तीन थानेदार आठ दिसंबर 2020 की सायं करीब 6.30 बजे पुलिस टीम के साथ निज्जरपुरा टोल प्लाजा पर मौजूद थे। इस दौरान जालंधर की ओर से एक व्यक्ति तेज रफ्तार कार से अमृतसर की ओर आ रहा था। पुलिस पार्टी ने इस व्यक्ति की गाड़ी को रोकने के लिए अंधाधुंध गोलियां चला दी। दो गोलियां कार चलाने वाले को लगी और उसकी मौत हो गई थी। आईजी बार्डर रेंज की जांच में सामने आया कि घटना वाली सायं होशियारपुर का इंद्रजीत सिंह वहीं से किसी से कार छीन कर अमृतसर की तरफ आ रहा था।
विज्ञापन

यह हैं आरोपी थानेदार
आईजी बार्डर रेंज की जांच के बाद सामने आया कि निज्जरपुरा टोल प्लाजा पर मौजूद पुलिस ने इंद्रजीत की कार को रोकोने के लिए गोलियां चलाई। इस दौरान पुलिस ने बहुत ज्यादा बल का प्रयोग किया। जांच के दौरान सामने आया कि इसके लिए एएसआई विनोद कुमार, एएसआई दर्शन सिंह और एएसआई सुरिंदर कुमार इंद्रजीत सिंह की मौत के लिए दोषी हैं। इसलिए आईजी बार्डर रेंज ने इन पर केस दर्ज करने के हुकुम पुलिस को दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भाई ने हाईकोर्ट में लगाई थी इंसाफ की गुहार
पुलिस द्वारा एनकाउंटर किए जाने के बाद जब मृतक परिवार को अमृतसर पुलिस से इंसाफ नहीं मिला, तो मृतक के भाई मनिंदर पाल सिंह पुत्र राम किशन निवासी भैरवा रोड तहसील व जिला होशियारपुर ने मामले के दोषियों का पता कर लगा उन्हें सजा दिलाए जाने की पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। हाईकोर्ट ने मई 2021 में आईजी बार्डर रेंज अमृतसर को आदेश जारी कर इसमें जांच के बाद एनकाउंटर के लिए जिम्मेवार पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed