After Attack : पासपोर्ट ने बांटे परिवार, अलग होने के गम में सरहद पर रो रहे हैं दिल... टपक रहा है आंखों से 'लहू
जाकिया फिरदौस और पाकिस्तानी नागरिक साहिबजादा मुनादी अहमद भी बॉर्डर पर अलग हो गए। दरअसल जाकिया का पासपोर्ट भारत का है,जबकि उसकी शादी पाकिस्तान में हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तानी आतंकियों के हमले के बाद उपजी परिस्थितियों का खामियाजा दोनों देशों के आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। दोनों देशों से लोगों का लाैटना जारी है, लेकिन कुछ महिलाएं पाकिस्तान में शादी होने के बावजूद वापस नहीं लाैट पाईं, क्योंकि उनके पासपोर्ट भारत के थे। उन्हें अब तक पाकिस्तान की नागरिकता नहीं मिली है। वो पति व बच्चों के साथ मायके आई हुई थीं।
हालांकि बीएसएफ ने पति और बच्चों को पाकिस्तान जाने की इजाजत दे दी। महिलाओं ने कहा कि उनकी नागरिकता का मामला कोर्ट में है। इसपर
बीएसएफ ने कहा कि भारतीय पासपोर्ट वालों को जाने की इजाजत नहीं दे सकते। इस तरह एक पासपोर्ट की वजह से परिवार दो हिस्सों में बंट गए।
परिवार के पास भेजे भारत सरकार : जाकिया फिरदौस और पाकिस्तानी नागरिक साहिबजादा मुनादी अहमद भी बॉर्डर पर अलग हो गए। दरअसल जाकिया का पासपोर्ट भारत का है,जबकि उसकी शादी पाकिस्तान में हुई है।
- वहीं, अरूदा ने कहा कि वह अपने परिवार के पास लौटना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि हुकूमत से गुजारिश है कि उन्हें पाकिस्तान जाने दिया जाए
एक और आतंकी का घर मिट्टी में: सुरक्षाबलों ने आतंकी एहसान उल हक का मकान गिराया, 24 घंटे में तीसरी बड़ी कार्रवाई
मैं यहीं रह गई : शनिजा ने बताया कि 15 साल पहले उसकी शादी कराची में हुई थी। मायका दिल्ली में है और माता-पिता से मिलने आई थी। सरकार के आदेश के बाद वह अटारी बाॅर्डर पहुंची, तो वापसी की इजाजत नहीं मिली।
- वाघा-अटारी बॉर्डर से शुक्रवार शाम तक 416 भारतीय नागरिक स्वदेश लौट आए। वहीं, 215 पाकिस्तानी नागरिक अपने वतन लौटे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.