फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   advocate, attack, one, arrest

एडवोकेट महाजन पर हमले का मुख्य आरोपी पार्षद रटौल गिरफ्तार

Sat, 31 May 2014 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Sat, 31 May 2014 10:09 PM IST
विज्ञापन
advocate, attack, one, arrest
अमृतसर स्पेशल इनवेस्टिगेशन सैल पुलिस ने वकील विनीत महाजन पर हमला करने वाले मुख्य आरोपी भाजपा के पार्षद प्रभजोत सिंह रटौल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार 10 मई को तीन विभिन्न गाड़ियों में सवार युवकों ने वकील विनीत महाजन की कार को कोर्ट रोड पर रोक कर उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया था। इस हमले में विनीत और उनका भाई बुरी तरह घायल हो गए थे। दोनों का इलाज अभी अस्पताल में चल रहा है। विनीत महाजन ने कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी और उनके परिजनों की ओर से बनाए गए डबल वोटों के मामले का खुलासा किया था।
विज्ञापन



इस बारे में अदालत में केस चल रहे हैं। विनीत महाजन और उसके साथ एडवोकेट संदीप गौरसी ने जोशी के खिलाफ मानहानि के केस भी दायर किए हुए हैं। दस जुलाई को इस बारे में प्रेस कांफ्रेंस करने के बाद जब विनीत महाजन अपने भाई के साथ कोर्ट रोड पर जा रहा था तो उन पर हमला कर दिया गया। इस हमले में पुलिस की ओर से 11 आरोपियों को नामजद किया था। जिन में पार्षद व मंत्री अनिल जोशी के अति निकट माने जाने वाले प्रभजोत सिंह रटोल गली नंबर 4 ऋषि विहार मजीठा रोड का भी नाम था। पुलिस ने बाकी आरोपी तो गिरफ्तार कर लिए थे। रटौल अभी तक गिरफ्त से बाहर था। पुलिस ने शनिवार को रटौल को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ स्थानीय थाना सिविल लाइन में हत्या के प्रयास और मारपीट के आरोप में केस दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed