फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   accident, mahilpur accident, two death in accident, mahilpur, amritsar

माहिलपुर में सेंट्रो से भिड़ा टाटा 407, दो लोगों की मौत

Sat, 27 Aug 2016 09:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Sat, 27 Aug 2016 09:38 PM IST
विज्ञापन
accident, mahilpur accident, two death in accident, mahilpur, amritsar
हादसा - फोटो : dummy picture
फगवाड़ा-माहिलपुर रोड पर गांव पथराला के पास एक सैंट्रो कार और टाटा-407 की टक्कर में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में टाटा-407 में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल ऊना के गांव पोलियां के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गुरप्रीत सिंह निवासी बिंजो थाना माहिलपुर अपनी सेंट्रो कार (एचआर 03 सी-2289) में अपने दोस्त सुरिंदर सिंह निवासी रीहला के साथ कोटफतूही की ओर से माहिलपुर जा रहे थे। जब दोनों गांव पथराला के पास पहुंचे तो बरसात के कारण विपरीत दिशा से आ रही टाटा-407 (एचआर 40बी-5735) से इनकी कार की टक्कर हो गई।
विज्ञापन


हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। कार स्वार दोनों लोग बुरी तरह से फंस गए। दोनों को बाद में कार से निकाला गया लेकिन उनकी मौत हो गई। इस हादसे में टाटा-407 सवार हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गांव पोलियां निवासी अजय, दीपक, तरसेम लाल, लक्की और बब्बू घायल हो गए। सभी लोग पोलियां से जालंधर सब्जी बेचने जा रहे थे। थाना पुलिस माहिलपुर ने दोनों वाहनों और शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed