{"_id":"6a7ac7c70cebb8fe8f09e179","slug":"accident-in-amritsar-car-runs-over-three-youths-on-motorcycle-all-killed-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, तीनों की मौत; एक ही गांव के रहने वाले थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, तीनों की मौत; एक ही गांव के रहने वाले थे
Tue, 11 Aug 2026 12:29 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: Nivedita
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:29 PM IST
सार
गुरदीप सिंह, संदीप सिंह और जगतार सिंह निवासी गांव हरदोरावाल कलां मोटरसाइकिल पर किसी काम से जा रहे थे। फतेहगढ़ चूड़ियां और संगतपुरा के बीच तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में तीन युवकों की माैत
- फोटो : संवाद/फाइल
विस्तार
अमृतसर के फतेहगढ़ चूड़ियां-संगतपुरा मार्ग पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को चपेट में ले लिया।
हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे और मवेशियों के व्यापारी थे। हादसे के बाद कार सवार वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
मृतकों की पहचान गुरदीप सिंह, संदीप सिंह और जगतार सिंह निवासी गांव हरदोरावाल कलां के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक मोटरसाइकिल पर किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान फतेहगढ़ चूड़ियां और संगतपुरा के बीच तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार काफी तेज रफ्तार में थी और चालक नियंत्रण नहीं रख सका। टक्कर के बाद कार और मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। कार सवार वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने कार और मोटरसाइकिल को भी कब्जे में लिया है। उधर, तीनों युवकों की मौत की खबर गांव पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस फरार कार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है।