फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   accident, gurdaspur accident, bike collision in gurdaspur, accidental death, amritsar

गुरदासपुर में बाइकों की भिड़ंत, एक की मौत, दूसरा जख्मी

Sun, 10 Apr 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Sun, 10 Apr 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
accident, gurdaspur accident, bike collision in gurdaspur, accidental death, amritsar
हादसा - फोटो : dummy picture
गांव बख्शीवाल के पास बाइकों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हो गया। मृतक की पहचान गांव नवीपुर निवासी प्रीतम सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह और घायल की पहचान गांव दाखला निवासी पलविंदर सिंह पुत्र गुरमीत सिंह के तौर पर हुई है। घायल युवक को सिविल अस्पताल गुरदासपुर में लाया गया था जहां से उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


मृतक प्रीतम सिंह के बेटे सुखजिंदर सिंह साबी ने बताया कि उनके पिता जोड़ा छत्तरा गांव की तरफ किसी काम के लिए जा रहे थे। रास्ते में गांव बख्शीवाल के पास सड़क किनारे लगे लंगर में रुकने के लिए उसके पिता ने मोटरसाइकिल मोड़ी तो पीछे से आ रही बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। एएसआई सरबजीत सिंह ने बताया कि हादसा अचानक हुआ है। इसमें किसी का दोष नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed