फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   accident, batala accident, husband dead wife injured, batala, amritsar

कार और बाइक की टक्कर, पति की मौत, पत्नी गंभीर

Thu, 07 Jul 2016 07:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Thu, 07 Jul 2016 07:23 PM IST
विज्ञापन
accident, batala accident, husband dead wife injured, batala, amritsar
हादसा - फोटो : dummy picture
बाइक और कार की टक्कर में बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाते समय पति ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पत्नी का इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी कार चालक फरार बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


बहादुर सिंह वासी मत्तेवाल ने पुलिस को बताया कि बुधवार देर शाम उसका जीजा हरजिंदर सिंह (40) और उसकी बहन सुखविंदर कौर बाइक पर जा रहे थे। जब वह दोनों पति-पत्नी गांव बूड़े नंगल के पास पहुंचे तो एक कार जो राम प्रसाद वासी अटारिया मोहल्ला बटाला चला रहा था ने सीधे उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई। टक्कर में घायल हरजिंदर सिंह को बटाला के सिविल अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पत्नी सुखविंदर कौर का इलाज चल रहा है। पुलिस थाना रंगड़ नंगल में बहादुर सिंह के बयान पर राम प्रसाद के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी कार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed