{"_id":"5e2edf868ebc3e8d4063a950","slug":"aamir-khan-will-make-a-film-on-sikh-jarnail-hari-singh-nalwa-amritsar-news-pkl3643889191","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिनेता आमिर खान बनाएंगे जरनैल हरी सिंह नलवा की जिंदगी पर फिल्म, जानिए कौन हैं ये शख्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिनेता आमिर खान बनाएंगे जरनैल हरी सिंह नलवा की जिंदगी पर फिल्म, जानिए कौन हैं ये शख्स
Tue, 28 Jan 2020 11:52 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर ( पंजाब)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 11:52 AM IST
विज्ञापन
आमिर खान (फाइल फोटो)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड स्टार, निर्माता व निर्देशक आमिर खान सिख इतिहास के महान जरनैल हरी सिंह नलवा पर फिल्म निर्माण करेंगे। आमिर खान ने एसजीपीसी के मुख्य सचिव डॉ. रूप सिंह से जरनैल हरी नलवा के इतिहास के बारे में जानकारी देने का आग्रह किया था। डॉ. रूप सिंह ने हरी सिंह नलवा के इतिहास से संबंधित दो पुस्तकें आमिर खान को सौंपी है।
विज्ञापन
डॉ. रूप सिंह सोमवार को अमृतसर के श्री गुरु राम दास मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के साथ होने वाले एक समझौते के संबंध में मुंबई स्थित टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल गए थे। इस दौरान डॉ. रूप सिंह ने यह पुस्तकें आमिर खान को भेंट की।
विज्ञापन
डॉ. रूप सिंह ने बताया की बीते वर्ष आमिर खान एक फिल्म की शूटिंग के दौरान श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होने आए थे। इस अवसर पर उन्होंने आमिर खान से सिख इतिहास के महान योद्धाओं जिसमें जरनैल हरी सिंह नलवा का विशेष रूप से उल्लेख किया था। उन्हें इन पर एक फिल्म के निर्माण करने की पेशकश की थी।
विज्ञापन
उस समय आमिर खान ने कहा था कि हरी सिंह नलवा के बारे में लिखी अंग्रेजी भाषा की पुस्तकें उन्हें उपलब्ध करवाई जाएं। आमिर खान को भेंट की गई किताबों में औत्तर सिंह संधू द्वारा लिखी पुस्तक ‘हरी सिंह नलवा’ व सरदार नलवा के वंशज वनीत नलवा द्वारा लिखी पुस्तक ‘चैंपियन ऑफ खालसा जी’ पुस्तकें हैं। दोनों पुस्तकों में जरनैल नलवा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां है।
आमिर खान ने दोनों पुस्तकों को पढ़ने व इतिहास की जानकारी प्राप्त करने का वादा किया है। इस अवसर पर आमिर खान ने कहा कि लाल सिंह चड्डा फिल्म में सिख किरदार निभाते हुए वह बड़े गर्व की अनुभूति कर रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में जल्दी ही फिल्म निर्माण करने की बात कही है।