फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Kunwar Vijay Pratap joins Aam Aadmi Party in Amritsar of Punjab

नई सियासी पारी: आम आदमी पार्टी में शामिल हुए कुंवर विजय प्रताप, अरविंद केजरीवाल ने दिलाई एंट्री

Mon, 21 Jun 2021 01:23 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 21 Jun 2021 01:23 PM IST
सार

केजरीवाल की मौजूदगी में पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप भी आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।  

विज्ञापन
Kunwar Vijay Pratap joins Aam Aadmi Party in Amritsar of Punjab
कुंवर विजय प्रताप सिंह को आप में शामिल करते अरविंद केजरीवाल। - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को अमृतसर पहुंचे। केजरीवाल की मौजूदगी में पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप भी आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। पंजाब की सियासत में यह बड़ा उलट फेर माना जा रहा है। इस दौरान कुंवर के लिए केजरीवाल ने कहा कि ये भी अफसर थे और मैं भी अफसर था। कुंवर नेता नहीं हैं, इनके मां बाप भी नेता नहीं थे, मैं भी नेता नहीं, हमारी नेताओं की पार्टी नहीं है। हम देश के लिए आएं है। 
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि कुंवर आम आदमी के पुलिस वाले थे, इसलिए पंजाब की जनता इन्हें जानती है। बरगाड़ी कांड में पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए इन्होंने अपनी नौकरी भी छोड़ दी। कांड के दोषी खुलेआम घूम रहे हैं, 2022 में आप की सरकार बनते ही इस कांड को करने वाले मास्टरमाइंड को जेल में डाला जाएगा। केजरीवाल बोले कि पंजाब सरकार में कुर्सी के लिए कुत्ते और बिल्ली की लड़ाई चल रही है। जनता के दुखों से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने शिअद को भी घेरा। भाजपा पर तंज कसते हुए केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में एक ऐसी पार्टी है जिनके लोगों को पंजाब के लोग घर में नहीं घुसने देते। अब पंजाब के लोग बदलाव चाहते है, जल्द ही बदलाव दिखेगा। आप मे शामिल हुए पूर्व आइजी कुंवर विजय प्रताप ने कहा कि पंजाब में अब क्रांति आएगी, जो पूरा हिंदुस्तान देखेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। कुंवर विजय प्रताप सिंह कोटकपूरा गोलीकांड मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम के वरिष्ठ सदस्य थे। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने एसआइटी की जांच रिपोर्ट को खारिज कर नई एसआइटी गठित करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद कुंवर विजय प्रताप ने 12 अप्रैल को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का आवेदन किया था, जिसे पहले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खारिज कर दिया था लेकिन बाद में इसे स्वीकृति प्रदान कर दी थी। तब से ही कुंवर विजय प्रताप सिंह के राजनीति में आने की चर्चाएं हो रही थी। सोमवार को इन चर्चाओं पर विराम लग गया। इस दौरान आप के पंजाब प्रभारी राघव चड्ढा और पंजाब प्रधान भगवंत मान मौजूद रहे।


वहीं विपक्षी पार्टी शिरोमणि अकाली दल ने इस नई पारी पर निशाना साधा है। अकाली दल के प्रवक्ता चरनजीत सिंह बराड़ ने कहा कि  शिअद हमेशा से यह कहते हुए आ रही है कि कुंवर विजय प्रताप सियासत कर रहे हैं। आज शिअद का कहना सच साबित हो गया है। केजरीवाल की लिखी हुई स्क्रिप्ट पर कुंवर काम कर रहे थे, उनके जरिए बादल परिवार को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। राज्य के मुख्यमंत्री को भी केजरीवाल की लिखी हुई स्क्रिप्ट शूट कर रही है। वह भी इस पूरे मामले में मूक दर्शक ही बने रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed