{"_id":"69359e4733637c3ae5077c1d","slug":"a-young-man-was-murdered-while-sitting-in-a-car-in-ghunnas-village-of-barnala-amritsar-news-c-65-1-bnl1001-101084-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: बरनाला के घुन्नस गांव में कार में बैठे युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: बरनाला के घुन्नस गांव में कार में बैठे युवक की हत्या
विज्ञापन
बरनाला। बरनाला जिले के तपा मंडी के पास घुन्नस गांव में बीती रात एक युवक तरसेम सिंह (32) की हत्या कर दी गई। तरसेम सिंह बेटे स्वर्गीय बूटा सिंह, गरीब परिवार से था और धान के सीजन के बाद पास के गांव मेहता में बकरियों की देखभाल करके दिहाड़ी मजदूरी करता था।
पुलिस और ग्रामीणों के अनुसार तरसेम सिंह सर्दियों के कपड़े खरीदने घर लौट रहा था। शराब के ठेके के पास कुछ युवकों के साथ उसकी बहस हुई और बाद में आरोपियों ने उसकी कार में तोड़फोड़ की। इसके बाद घर के पास कार में बैठे तरसेम सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही तपा पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी गुरप्रीत सिंह सिद्धू ने बताया कि मृतक के भाई रेशम सिंह के बयान पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है जिनमें तीन आरोपी मृतक के ही भाई बताए जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।
विज्ञापन
दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
मृतक की मां बलवीर कौर ने रोते हुए कहा कि उनके बेटे की बेरहमी से हत्या हुई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। परिवार के सदस्यों और पंचायत के लोगों ने भी न्याय की मांग की। घटना के बाद गांव में भय का माहौल है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पड़ोसी भी सदमे में हैं। पुलिस ने मौके का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने इलाके में सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं जबकि ग्रामीण न्याय की मांग कर रहे हैं।