फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   A young girl hurt due to deception in love gave her life

प्यार में धोखे से आहत युवती ने दी जान, होटल मालिक का बेटा परिवार सहित फरार

Thu, 11 Jun 2020 09:18 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
A young girl hurt due to deception in love gave her life
शहर के एक बड़े होटल के बेटे के साथ प्यार कर उसके साथ-साथ जन्म-जन्म का साथ निभाने का सपना पाल रही सपना वर्मा को जब धोखा मिला तो उसने खुदकुशी कर ली। खुदकुशी करने से पहले सपना वर्मा ने एक सुसाइड नोट लिखा। जहर खाने से पहले इस सुसाइड नोट में अपने पिता से युवती ने कहा है कि पापा, माफ करना शिवम नंदा की करतूतों के बारे में आपको नहीं बता सकी। उसने मेरे साथ प्यार में धोखा किया है। पुलिस ने सपना वर्मा के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। शिवम नंदा व उसका परिवार सपना वर्मा की मौत के बाद से फरार है। जानकारी के अनुसार जब सपना वर्मा ने जहर खाकर सुसाइड नोट अपने पिता को दिया तो उस समय जहर से उसका शरीर नीला पड़ चुका था। उसके पिता ने उसे तत्काल अस्पताल में दाखिल करवाया। बुधवार देर रात जब उसने अंतिम सांस ली तो उससे पहले उसने अपनी मौत का जिम्मेदार शिवम नंदा को ठहराया। सपना वर्मा ने तीन जून को जहर खाया था। उसने दस जून को जीएनडीएच में अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed