{"_id":"5de67c5c8ebc3e548349ed7e","slug":"a-dead-body-found-near-railway-station-in-talwandi-bhai","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुरः रेलवे स्टेशन के पास मिली अधजली लाश, कुछ दिन पहले कागज इकट्ठे करते देखा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुरः रेलवे स्टेशन के पास मिली अधजली लाश, कुछ दिन पहले कागज इकट्ठे करते देखा था
Wed, 04 Dec 2019 12:14 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 04 Dec 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करते जीआरपी मुलाजिम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर के तलवंडी भाई रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति की अधजली लाश मिली है। सूचना मिलते ही जीआरपी ने घटनास्थल पर पहुंच लाश को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना जीआरपी प्रभारी सुखदेव सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। एएसआई सुखमंदर सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
तलवंडी भाई रेलवे स्टेशन के नजदीक मंगलवार सुबह कुछ लोग कूड़े के ढेर के पास से गुजर रहे थे। इस दौरान उन्हें एक व्यक्ति की अधजली लाश देखी। लोगों ने अधजली लाश देखते ही थाना जीआरपी को सूचना दी। तलंवडी भाई जीआरपी ने घटनास्थल पर पहुंच आसपास के व्यक्तियों से जानकारी जुटाना शुरू किया। जीआरपी के एएसआई सुखमंदर सिंह ने कहा कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। कुछेक लोगों ने बताया कि उक्त व्यक्ति पिछले कई दिनों से यहां पर कागज इत्यादि एकत्र करता था और यहीं पर रहता था।
विज्ञापन
लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुहरसहाए से लोगों को बुलाया है ताकि वो देखकर पहचान कर सके कहीं उनके परिवार का सदस्य तो नहीं है, लेकिन अभी तक उक्त व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। सिंह ने बताया कि उक्त व्यक्ति कूड़े के ढेर के पास ही आग लगाकर रहता था, शायद कूड़े में लगी आग के कारण जल गया हो और मौत हो गई। फिलहाल जांच जारी है।
विज्ञापन