{"_id":"92-37708","slug":"Amritsar-37708-92","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव परिणाम कांग्रेस कांग्रेस को जवाब : मजीठिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव परिणाम कांग्रेस कांग्रेस को जवाब : मजीठिया
Amritsar
Updated Wed, 22 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर। मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि ब्लाक समिति और जिला परिषद के चुनावों में लोगों ने अकाली-भाजपा गठजोड़ के पक्ष में फतवा देकर, कांग्रेस की पंजाब विरोधी नीतियों का जवाब दे दिया है। वर्ष 2007 के बाद कांग्रेस की 12 बार हार हो चुकी है। अब आने वाले लोक सभा चुनावों में कांग्रेस की 13वीं बार हार होने वाली है। मजीठिया मंगलवार को चुनावों के परिणामों के बाद बातचीत कर रहे थे।
मजीठा विधान सभा क्षेत्र की 29 ब्लाक समितियों और 4 जिला परिषदों की सीटों को भारी मतों के अंतर से अकाली दल ने जीत दर्ज करवाई है। क्षेत्र की 4 में से दो सीटों पर पहले ही अकाली दल सर्वसम्मति से जीत हासिल कर चुका था। इस दौरान अकाली दल के नेता राज मोहिंदर सिंह मजीठिया, योध सिंह समरा, शिवचरण सिंह आदि मौजूद थे।