फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   विधानसभा चुनावों में गड़बड़ी के आरोप बेबुनियाद : सुखबीर

विधानसभा चुनावों में गड़बड़ी के आरोप बेबुनियाद : सुखबीर

Sun, 03 Feb 2013 05:30 AM IST
Amritsar
Amritsar Updated Sun, 03 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
अमृतसर। उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि कांग्रेस की ओर से लगाए गए 2012 के विधानसभा चुनावों के दौरान ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी करने के आरोप बेबुनियाद और हास्यास्पद है। सुखबीर शनिवार को ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की ओर से आयोजित की गई कांफ्रेंस में अध्यक्षता करने आए थे। कांफ्रेंस हॉल में पहुंचने से पहले मीडिया के साथ बातचीत में सुखबीर ने कहा कि कांग्रेस की ओर से लगाए जा रहे आरोपों की सच्चाई अब सारी दुनिया के सामने साबित हो गई है। लोग अकाली दल बादल को पसंद करते हैं। उन्होेंने कहा कि अगर कांग्रेस चुनाव आयोग को दस जनपथ की सिपेसिफिकेशन के अनुसार बनाई गई ईवीएम मशीनों का उपयोग करने के लिए मना लेती है या फिर पेपर बैलेट को दोबारा भी लागू करवा देती है तो भी उनको कोई एतराज नहीं होगा। अब कांग्रेस को आम जनता के गुस्से से कोई भी बचा नहीं सकता है। विधानसभा चुनाव हो या फिर गुजरात के चुनाव या फिर दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव, आम लोगों ने अब एनडीए के पक्ष में फतवा देना शुरू कर दिया है। मोगा उप चुनाव से पहले और परिणाम आने से पहले ही कांग्रेस ने अब ईवीएम मशीनों का बहाना बना कर जनता को गुमराह करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यकीन नहीं है कि उनकी पार्टी मोगा उप चुनाव जीत जाएगी। इसके लिए कांग्रेस ने मनप्रीत बादल का समर्थन करने के लिए कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में सुखबीर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से लोकसभा चुनावों में जिस भी उम्मीदवार को प्रधानमंत्री पद के लिए मैदान में उतारा जाएगा शिरोमणि अकाली दल उसका समर्थन करेगा। अगर बीजेपी चुनाव हिंदू एजेंडा पर भी लड़ती है तो भी अकाली दल एक न्यूनतम कार्यक्रम के आधार पर एनडीए के साथ जुड़ा रहेगा।
विज्ञापन

सुखबीर ने कहा कि मोगा उप चुनावों में कांग्रेस चाहे जो कर ले, जनता अकाली-भाजपा गठजोड़ के पक्ष में फतवा देगी। एक अन्य सवाल के जवाब में सुखबीर ने कहा कि दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुने गए सदस्यों की एक बैठक बुलाई जाएगी। उसमें ही सदस्य हाउस का नेता चुनेंगे जिसको दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का अध्यक्ष बनाया जाएगा। इसके लिए अभी 15 से 20 दिनों का टाइम लग जाएगा। उन्होंने कहा कि सरना बंधुओं ने जो पिछले समय के दौरान धांधलियां की है उसकी जांच भी नई कमेटी के सदस्य ही करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुखबीर ने कहा कि पंजाब सरकार सड़कों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है। पंजाब पुलिस ने स्थानक संस्थाएं विभाग के तालमेल के साथ एक योजना तैयार की है जिस के तहत सड़कों की हालत में सुधार, साइन बोर्ड लगाने, पुल बनाने, स्पीड मापक यंत्र लगाने आदि पर विचार किया जा रहा है। पहले यह प्रोजेक्ट लुधियाना और अमृतसर में लागू किया जाएगा। इसकी सफलता के बाद इस पंजाब भर में लागू कर दिया जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ कैबिनेट मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया, ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के नेता बल मलकीत सिंह, कुलरतन सिंह, अकाली दल बादल के दिल्ली शाखा के अध्यक्ष मंजीत सिंह जीके, पूर्व मंत्री गुलजार सिंह रणीके, वीर सिंह लोपोके, एसजीपीसी के योध सिंह मौजूद थे। इस अवसर पर सुखबीर ने मोटर ट्रांसपोर्टरों की मुश्किलों को भी सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed