{"_id":"92-27992","slug":"Amritsar-27992-92","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने फर्ज को इमानदारी से निभाएं : जोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने फर्ज को इमानदारी से निभाएं : जोशी
Amritsar
Updated Mon, 24 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अमृतसर। पंजाब के केबिनेट मंत्री अनिल जोशी ने कहा कि देश और समाज के विकास के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने फर्ज को इमानदारी से निभाना चाहिए। तभी तो समाज का सर्वपक्षीय विकास संभव है। जोशी रविवार को स्थानीय आर्ट गैलरी में भाजपा मानवीय अधिकार सेल की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय ड्यूटी डे के अवसर पर आयोजित सेमिनार को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि अगर हमने देश को दुनिया में नंबर एक पर लेकर आना है तो हमें अपनी ड्यूटियों के प्रति भी इमानदारी बरतनी होगी। जरूरतमंद लोगाें की सेवा के लिए आज से ही हमें संकल्प लेना चाहिए। सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ अपनी ड्यूटी के प्रति भी गंभीर होना होगा। तभी समाज में तब्दीली आ सकती है। इस अवसर पर भाजपा मानवीय अधिकार सेल के सुधीर अग्रवाल, मास्टर अजीत सिंह, नानक सिंह, डा. गुरजीत सिंह, डा. हरदास सिंह संधू, सतपाल सिंह सोखी, गुरतेज सिंह ढिल्लों, भूपिंदर सिंहि, राकेश मिंटू, अमन ऐरी, सुखपिंदर पिंटू आदि ने भी विचार पेश किए।