{"_id":"5c41feaebdec2256646aa5c8","slug":"91547828910-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेरका बाईपास-छेहरटा तक बनाये गयी 6 मार्गीय सड़क निर्माण में कई तकनीकी खामियां:औजला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेरका बाईपास-छेहरटा तक बनाये गयी 6 मार्गीय सड़क निर्माण में कई तकनीकी खामियां:औजला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदेह के दायरे में अमृतसर में बने 6 फ्लाईओवर, गुणवत्ता जांचने के आदेश
सांसद औजला ने अधिकारियों के साथ की हुई बैठक में दिए आदेश
340 करोड़ के प्रोजेक्ट के तहत बने हैं फ्लाईओवर
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से वेरका बाईपास-छेहरटा चौक तक 340 करोड़ से बने सिक्स लेन सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सांसद गुरजीत औजला ने नेशनल अथॉरिटी के अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। औजला ने जिला विकास कोआर्डिनेशन एंड मूल्यांकन कमेटी (दिशा) की बैठक में डिप्टी कमिश्नर को निर्देश दिए कि प्राधिकरण गोल्डन गेट से लेकर छेहरटा चौक तक बने 6 फ्लाईओवर की गुणवत्ता की जांच कराए। बनाए गए सभी फ्लाईओवर तकनीकी तौर पर खरे उतरते हैं या नहीं जांच में इस बिंदु को भी शामिल किया जाए। 340 करोड़ के इस प्रोजेक्ट में कई तकनीकी खामियों की जानकारी उन्हें मिली है। प्राधिकरण के अधिकारी जिला प्रशासन के अधिकारियों को विश्वास में नहीं लेते। वह सड़क निर्माण में तकनीक का ध्यान नहीं रखते। आशंका है कि 18 किलोमीटर लंबे इस हाईवे में कई जगह फ्लाईओवर का निर्माण ठीक से नहीं हुआ है।
गुरु नगरी में लगेंगे 1100 सीसीटीवी कैमरे
औजला ने बताया की अमृतसर स्मार्ट सिटी के तहत गुरु नगरी में 1100 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। शहर के 350 से अधिक पार्कों में 63 हजार से अधिक एलईडी लाइट लगाने का प्रबंध किया जाएगा। ट्रैफिक व कानून व्यवस्था पर नजर रखने के लिए संगठित पुलिस कंट्रोल
रूम बनाया जाएगा। पुलिस ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों का ई-चालान करेगी। शहर में 17 नए पार्क बनाये जायेंगे। मच्छी मंडी
व कैरों मार्केट में बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण पुलिस अधिकारियों की सलाह के साथ किया जाएगा। रेहड़ियों की समस्या के हल के लिए
43 स्थानों का चयन कर लिया गया है।
रिंग रोड में बनेगी नई एलिवेटेड रोड
पुराने व नए शहर को जोड़ने वाली रिंग रोड पर बड़ रही ट्रेफिक से निजात पाने के लिए इस पर एक एलिवेटेड रोड के निर्माण का प्रस्ताव गुरु नगरी के सभी विधायकों ने मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को भेजा है। गुरु नगरी के विकास के लिए हिरदे प्रोजेक्ट के तहत 69 करोड़,
विज्ञापन
अमृत प्रोजेक्ट के तहत 340 करोड़ व स्मार्ट सिटी के तहत 1251 करोड़ की राशी खर्च की जानी है। अमृतसर एयरपोर्ट की तरफ जाने वाले रास्तों की सड़क का पैच वर्क शुरू कर दिया गया है। राम तीर्थ रोड की सड़क निर्माण में 43 करोड़ की राशि खर्च की जा रही है। इस रोड में दो फ्लाईओवर भी बनेंगे। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर एसएस श्रीवास्तव सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।