फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   महंगाई के खिलाफ विभिन्न संगठनों ने जलाया देश के प्रधानमंत्री का पुतला

महंगाई के खिलाफ विभिन्न संगठनों ने जलाया देश के प्रधानमंत्री का पुतला

Thu, 24 May 2018 09:32 PM IST
Updated Thu, 24 May 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
महंगाई के खिलाफ विभिन्न संगठनों ने जलाया देश के प्रधानमंत्री का पुतला
महंगाई के खिलाफ जताया विरोध
विज्ञापन

गुरदासपुर। केंद्र सरकार की ओर से लगातार पेट्रोल का डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर गुस्साए विभिन्न संगठनों ने गुरुनानक पार्क के बाहर प्रधानमंत्री के खिलाफ पुतला जलाकर विरोध जताया।

प्रदर्शन में अमरजीत सैनी ने कहा कि मोदी सरकार ने लोगों के साथ धोखा किया है। चार साल से मोदी सरकार काला धन वापस लाने की बात कर रही है लेकिन डीजल व पेट्रोल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। रणबीर सिंह विर्क, ध्यान सिंह, सुखदेव सिंह, बलबीर सिंह रंधावा, बलबीर सिंह कत्तोवाल, सुखदेव सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने हर साल दो करोड़ नए रोजगार देने का वादा किया था। यह वादा पूरा नहीं किया गया। बेरोजगारी देश की सबसे बड़ी समस्या है। नोटबंदी ने हालात को और भी बिगाड़ दिया। जीएसटी के चलते लोग काफी परेशान है। पेट्रोल डीजल की कीमतें रुकने का नाम नहीं ले रही है। मौके पर जसवीर सिंह, तरसेम सिंह, प्रीतम सिंह, बलबीर सिंह, अवतार सिंह, रूप सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन


फोटो 24जीडीआर7- प्रधानमंत्री का पुतला फूंकते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed