{"_id":"5f64c3078ebc3e2cb160a7d3","slug":"90-thousand-robbed-after-injuring-farmer-in-tarntaran-amritsar-news-pkl388247217","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान को घायल कर 90 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान को घायल कर 90 हजार लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव भंगाला के पास बाइक पर सवार दो लुटेरों ने किसान बलकार सिंह को घायल कर 90 हजार रुपये लूट लिए। घायल किसान का वल्टोहा के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। थाना सदर पट्टी पुलिस ने अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है।
गांव भंगाला निवासी बलकार सिंह ने बताया कि वह अपने बेटे मंदीप सिंह के साथ सुबह 11 बजे आईसीआईसीआई बैंक से 94 हजार 800 रुपये निकलवाने गया। नकदी निकलवाने के बाद उसने बेटे मंदीप को काम के सिलसिले से अमृतसर भेज दिया। बैंक से निकाली राशि में से 4800 रुपये उसने पर्स में रख लिए। 90 हजार की राशि लिफाफे में डाल ली। बस से उतरकर वह घर की ओर जा रहा था। रास्ते में बाइक पर सवार दो युवक आए और तेजधार हथियार से हमला करने के 90 हजार की नकदी लूटकर फरार हो गए। लोगों ने उसे घ्वल्टोहा के निजी अस्पताल में दाखिल कराया। थाना सदर पट्टी के प्रभारी हरप्रीत सिंह, चौकी तूत के इंचार्ज गुरपाल सिंह ने पूरे इलाके में नाकाबंदी कराई। लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस के अनुसार आरोपियों का सुराग लगाया जा रहा है.