{"_id":"5a7b31444f1c1b92268b8ce7","slug":"81518022980-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मियों की दो घंटे चली मीटिंग, मांग बस एक मानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मियों की दो घंटे चली मीटिंग, मांग बस एक मानी
Updated Wed, 07 Feb 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफाई कर्मियों की दो घंटे चली मीटिंग, मांग बस एक मानी
पठानकोट।
एफ एंड सीसी की बैठक के बाद नगर निगम ने सफाई कर्मचारियों के साथ भी बैठक की। इसमें सफाई कर्मियों ने निगम के खिलाफ रोष जताया। मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर की मौजूदगी में हुई बैठक करीब दो घंटे चली लेकिन सफाई कर्मियों की बस एक ही मांग मानी गई। यह मांग चार माह से रुके हुए सफाई कर्मियों के वेतन संबंधी थी। इसमें निगम ने सफाई कर्मियों से वादा किया कि शुक्रवार 9 फरवरी तक कर्मियों को दो महीने का वेतन दे दिया जाएगा। वहीं शेष रहता दो महीने का वेतन 22 दिन बाद दिया जाएगा। इसके अलावा कच्चे मुलाजिमों को पक्का करना, ट्रालियों में हेल्परों की कमी, पार्ट टाइम कर्मियों को फुल टाइम करना, रुका हुआ पीएफ जारी करना मांगों पर कोई सहमति नहीं बन पाई। सफाई कर्मी निगम मेयर और अफसरों की वेतन संबंधी बात से राजी तो हो गए। इससे पहले मेयर व अफसरों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। सफाई कर्मी यूनियन के प्रतिनिधियों ने रमेश कट्टो, रमेश दरोगा, दीपक भट्टी, जतिंदर सिंह छीना ने चेतावनी दी कि निगम ने यदि निर्धारित समय तक वेतन नहीं दिया तो वह काम छोड़ हड़ताल करेंगे।
फोटो -1- पठानकोट में नगर निगम के सामने अपनी मांगें रखते हुए सफाई कर्मी।