फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Try to damage statues at Heritage street in Amritsar

हेरिटेज स्ट्रीट में स्थापित सभ्याचारक बूत तोड़ने का प्रयास, आठ लोगों को किया गया गिरफ्तार

Wed, 15 Jan 2020 11:45 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर ( पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 15 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Try to damage statues at Heritage street in Amritsar
हेरिटेज स्ट्रीट में की गई तोड़फोड़।

विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक स्थल सचखंड श्री हरमंदिर साहिब की तरफ जाने वाले हेरिटेज स्ट्रीट के रास्ते पर धर्म सिंह मार्केट के बाहर स्थापित पंजाब के लोक डांस भंगड़ा व गिद्दा के बुतों को तोड़ने का प्रयास किया गया। सिख संगठन जत्था हिम्मत-ए-खालसा और श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कमेटी के सदस्यों ने मंगलवार देर रात लगभग डेढ़ बजे इन बुतों के आगे प्रदर्शन किया। देखते ही देखते इन संस्थाओं के सदस्यों ने हाथों में पकड़ी कस्सियों, हथोड़ों व लोहे की रॉड के साथ बुतों के संगमरमर के प्लेटफार्म तोड़ने शुरू कर दिए गए।

विज्ञापन


जब तक वहां मौजूद पुलिस के जवान इन संस्थाओं के आठ लोगों को गिरफ्तार करती तब तक इन्होंने पंजाब के समृद्ध सभ्याचार का संदेश देने वाले बुतों के प्लेटफार्म का बड़ा हिस्सा तोड़ डाला। पुलिस कर्मचारियों ने इनको रोकने की कोशिश की तो वह पुलिस कर्मचारियों से उलझ गए। पुलिस व बुत तोड़ने वालों के बीच धक्कामुक्की और तल्खी भी हुई। इस दौरान राम सिंह नामक पुलिस कांस्टेबल के कंधे पर हथौड़ा लगा और वह घायल हो गया।
विज्ञापन


पुलिस कर्मचारियों की ओर से की गई तत्काल कार्रवाई के कारण प्लेटफॉर्म के ऊपर स्थापित भंगड़ा व गिद्दे के बूत टूटने से बचा लिए गए। इन बुतों को मेंटेन करने वाली कंपनी ने टूटे प्लेटफार्म के आगे सफेद व हरे रंग की एक मेट बिछा दी है। घटनास्थल पर पहुंचे कंपनी के कर्मचारियों ने बुत तोड़ने वालों के विरुद्ध शिकायत पुलिस को दी है। डीसीपी मुखविंदर सिंह के अनुसार बुत तोड़ने वाले आठ लोगों को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी पर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी मेंटेनेंस कंपनी के कर्मचारियों के बयान दर्ज कर रही है। दो महीने पहले इन दोनों सिख संगठनों के कुछ सदस्यों ने इन बुत के सामने खड़े होकर रोष प्रदर्शन किया था।

इन बुतों को धर्म की मर्यादाओं के विरुद्ध बताते हुए जिला प्रशासन से इन बुतों को हटाने की चेतावनी दी थी। इन संगठनों का का कहना था की गिद्दा व भंगड़ा पंजाब का सभ्याचार नहीं है। इन संगठनों को इस बात का रोष था की श्री हरिमंदर साहिब माथा टेकने के बाद श्रद्धालु इन बुतों के आगे खड़े होकर सेल्फी खींचते है। जिससे से धार्मिक मर्यादाएं आहत होती है। बुतों के प्लेटफार्म तोड़ने के बावजूद श्रद्धालु आज भी इस स्थान पर सेल्फी खींच रहे थे। यह स्थान श्रद्धालुओं का सेल्फी केंद्र बन चुका है।

सौ करोड़ की लागत से बनी है हेरिटेज स्ट्रीट
तत्कालीन उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के अंतर्गत केंद्र सरकार की मदद से टाउन हॉल से श्री दरबार साहिब गलियारा तक 800 मीटर के रास्ते को नो व्हीकल जोन घोषित कर हेरिट्रेज स्ट्रीट का निर्माण किया गया था। इस पर 100 करोड़ की लागत आई थी।

 

इस रास्ते में शेर-ए-पंजाब महाराजा रंजीत सिंह के एक आदम कद के बुत के साथ-साथ पंजाब के सभ्याचार को प्रदर्शित करने वाले भंगड़ा, गिद्दे व एक ढोल बजाते नौजवान का बुत स्थापित किया गया था। यह स्थल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बन गया है। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु इन बुतों के आगे खड़े होकर सेल्फी खींचते हैं। इसी रास्ते में जलियांवाला बाग के मुख्य प्रवेश द्वार के आगे शहीदों को श्रद्धासुमन भेंट करने के लिए एक सांकेतिक बुत स्थापित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed