फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   कैप्टन और मेरे बीच कोई मतभेद या नाराजगी नही- जाखड़

कैप्टन और मेरे बीच कोई मतभेद या नाराजगी नही- जाखड़

Fri, 13 Apr 2018 10:08 PM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
कैप्टन और मेरे बीच कोई मतभेद  या नाराजगी नही- जाखड़
कैप्टन और मेरे बीच कोई मतभेद नही: जाखड़
विज्ञापन

बोले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, कैप्टन जैसा विकास कोई ओर नहीं करा सकता
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
पिछले दिनों प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के मनमुटाव संबंधी फैली चर्चा पर खुद जाखड़ ने विराम लगाते हुए सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि कैप्टन और उनके बीच कोई नाराजगी नहीं है। जाखड़ ने कहा कि राज्य में जो विकास कैप्टन करवा रहे है वह और किसी के बस की बात नहीं है। जाखड़ यहां एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे।
बता दें, दो दिन पूर्व चंडीगढ़ सचिवालय स्थित सीएम ऑफिस में मुख्यमंत्री कैप्टन के सुरक्षा कर्मियों की और से की गई बदसलूकी के बाद सुनील जाखड़ खफा हो गए थे। इसके बाद उन्होंने अपना फोन बंद किया और वहां से चलते बने।
विज्ञापन

कैप्टन की ओर से उन्हें मनाने के लिए अफसर बाहर भी भेजे गए थे। तब तक सुनील जाखड़ वहां से निकल चुके थे। कैप्टन के काल करने पर जाखड़ का फोन बंद आया। इसके बाद कैप्टन ने भी कथित तौर पर अपना रोष जाहिर करने हेतू गत दिवस संगरूर में आयोजित किसानों के कर्जमाफी प्रोग्राम में ही भाग नही लिया। कैप्टन की ओर से कहा गया कि उनका चापर मौके पर खराब हो गया, जिसके चलते वह प्रोग्राम में शामिल नही हो सकते। गौर रहे कि कार्यक्रम में सीएम को भी आना था और जाखड़ को भी। पर जाखड़ पहुंच गए और कैप्टन नही पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed