फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   700 applied for the sale of firecrackers, the same businessman filled 250 applications

पटाखों की बिक्री के लिए 700 ने किया आवेदन, एक ही कारोबारी ने भरे 250 आवेदन

Thu, 21 Oct 2021 11:24 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
700 applied for the sale of firecrackers, the same businessman filled 250 applications
अमृतसर। दीवाली पर पटाखे बेचने के लिए लाइसेंस हासिल करने संबंधी 700 आवेदन जिला प्रशासन के पास पहुंचे हैं। हैरानी की बात यह है कि अमृतसर के एक ही कारोबारी ने लाइसेंस हासिल करने के लिए 250 के करीब आवेदन भरे हैं।
विज्ञापन

इस पटाखा कारोबारी ने अपने नाम के अलावा अपने रिश्तेदारों और यहां तक कि दुकान पर काम करने वाले लोगों के नाम से भी आवेदन प्रशासन के पास भेजे हैं। डीसी गुरप्रीत सिंह खैहरा की ओर से जारी हिदायतों के मुताबिक 25 अक्तूबर को निकाले ड्रॉ में मिलने वाला पटाखों की बिक्री का लाइसेंस 31 जनवरी 2022 तक वैध रहेगा।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने इस बार यह सेवा केंद्रों के जरिए देने का फैसला किया है। इससे पहले लाइसेंस डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस कार्यालय की ओर से जारी किए जाते थे।
पहले आवेदकों को लाइसेंस के लिए मात्र एक आवेदन ही डीसी के नाम पर देना होता था, लेकिन प्रशासन ने इस बार आवेदन के साथ 100 रुपये प्रति आवेदन फीस निर्धारित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन के मुताबिक पिछले साल 2753 लोगों ने लाइसेंस लेने के लिए आवेदन डीसीपी दफ्तर के असलहा शाखा में जमा करवाए थे। इनमें से 2000 आवेदन तो सिर्फ एक कारोबारी ही जमा करवा दिए थे, लेकिन इस बार आवेदन के साथ 100 रुपये फीस रखे जाने के बाद एक कारोबारी की तरफ से 250 आवेदन देने की बात सामने आई है। डीसी गुरप्रीत सिंह खैहरा का कहना है कि ड्रॉ अधिकारियों और आवेदकों की उपस्थिति में निकाला जाएगा।

डीसी ने विभाग प्रमुखों से की बैठक
डीसी गुरप्रीत सिंह खैहरा ने वीरवार को सभी विभागों के प्रमुखों से बैठक कर समय पर दफ्तर आने के निर्देश दिए। सभी कर्मचारी और अधिकारी सुबह नौ से लेकर शाम पांच बजे तक सीटों पर उपस्थित रहेंगे। लोगों को सरकारी सेवाओं के लिए परेशान करने वाले कर्मियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पटवारियों पर विशेष तौर से नजर रखने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed