{"_id":"5b71b6f742c792695d535f63","slug":"61534179063-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे काम करने वालों को सुविधाएं देने में निगम प्रशासन फेल-मक्खन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे काम करने वालों को सुविधाएं देने में निगम प्रशासन फेल-मक्खन
Updated Mon, 13 Aug 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
24 घंटे काम करने वालों को सुविधाएं देने में निगम प्रशासन फेल: मक्खन
पठानकोट फायर ब्रिगेड एसोसिएशन ने निगम प्रशासन के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। पठानकोट फायर ब्रिगेड (सिविल) एसोसिएशन की ओर से प्रधान मक्खन सिंह की अध्यक्षता में मांगों को लेकर निगम प्रशासन और एमई सतीश कुमार सैनी के खिलाफ रोष प्रदर्शन और नारेबाजी की गई। मक्खन सिंह ने कहा कि सब फायर स्टेशन और हेड फायर स्टेशन की इमारतों की हालत खस्ता है, हर कमरे की दीवारों पर दरारें आ चुकीं हैं, किसी भी समय कमरे धाराशायी हो सकते हैं, कई बार निगम अफसरों को इस संबंधी लिखित में बताया लेकिन उनकी सुनवाई नहीं की जा रही। बताया कि पिछले दिनों यूनियन का शिष्टमंडल एमएलए अमित विज से मिला था, जिसमें उन्हें मांगों से अवगत करवाया गया था। इसके बाद एमएलए विज ने कमिश्नर कुलवंत सिंह को फायर ब्रिगेड की मांगों को तुरंत पूरा करने को लिखा था। उन्होंने कहा कि इसके अलावा लुधियाना में हुए अग्निकांड के बाद डायरेक्टोरेट से आदेश मिले हैं कि फायर कर्मियों को वर्दियां दी जाएं। उन्होंने बताया कि बिजली की वायरिंग खराब है, फायर ब्रिगेड कर्मचारी 24 घंटे ड्यूटी देते हैं इन्हें भी ठीक करवाया जाए।दोनों फायर स्टेशनों पर कुर्सियां, टेबल, दरिया सहित पूरा फर्नीचर उपलब्ध कराया जाए। फायर स्टेशनों पर स्टेशनरी का सामान दिलवाया जाए, फायर सर्विस इमरजेंसी सर्विस है, यहां काम करने वाले आउटसोर्स कर्मियों को रेगुलर किया जाए। हर महीने समय पर वेतन दिया जाए। कई वर्षों से फायर स्टाफ को वर्दियां नहीं मिलीं और फायर स्टाफ को ओवर टाइम का पैसा दिया जाए। इस अवसर पर चेयरमैन रमेश कुमार, महासचिव अमित कुमार, सचिव कमलजीत सिंह, हेड कैशियर रमेश कुमार, अमित, दिनेश, रघुवीर, रुपिंद्र सिंह, दीदार सिंह, विशाल, साहिब और मलकीत सिंह उपस्थित रहे।
फोटो:-5-रोष जताते फायर ब्रिगेड कर्मचारी।