फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   व्यापार मंडल पठानकोट का शिष्टमंडल मफिला सांसद सुनील जाखड़ से

व्यापार मंडल पठानकोट का शिष्टमंडल मफिला सांसद सुनील जाखड़ से

Thu, 24 May 2018 10:00 PM IST
Updated Thu, 24 May 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
व्यापार मंडल पठानकोट का शिष्टमंडल मफिला सांसद सुनील जाखड़ से
व्यापारियों की समस्याएं पंजाब सरकार तक पहुंचाएंगे : जाखड़
विज्ञापन

सांसद से मिला व्यापार मंडल पठानकोट का शिष्टमंडल
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। मिशन रोड स्थित उद्योगपति सतीश महिंद्रू के निवास पर व्यापार मंडल के एक शिष्टमंडल ने अपनी समस्याओं को लेकर सांसद सुनील जाखड़ से मुलाकात की। इस दौरान व्यापारियों ने अपनी समस्याएं सांसद सुनील जाखड़ को बताईं। उनके हल का आश्वासन सांसद ने दिया। इसकी अध्यक्षता व्यापार मंडल के चेयरमैन भारत महाजन और प्रधान वेद प्रकाश महाजन ने की। इसमें विधायक अमित विज और जिला कांग्रेस प्रधान अनिल विज विशेष रूप से मौजूद थे।
व्यापारियों ने बताया कि सेल टैक्स विभाग वित्त वर्ष 2010-12 तक के सेल टैक्स के लिए लगातार नोटिस व्यापारियों को भेज रहा है। इससे व्यापारियों में खौफ की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार को भी इस बारे में कहा गया था, लेकिन फिर भी कोई हल नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से दिखाई जाने वाली तानाशाही से व्यापारियों को परेशान होना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से आय कर अदा करने वालों पर 200 रुपये प्रोफेशनल टैक्स का बोझ डाल दिया गया है। पहले से ही घाटे में चल रहे व्यापारियों पर इस बोझ से काफी बुरा प्रभाव होने वाला है।
विज्ञापन

सरकार को ऐसा टैक्स लगाने के बदले कोई सुविधा भी व्यापारियों को देनी चाहिए। व्यापारियों की समस्याएं सुनने के बाद सांसद एवं पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा कि स्थानीय स्तर पर विधायक अमित विज व्यापारियों की हर समस्या के हल के लिए तत्पर हैं। जाखड़ ने कहा कि वह व्यापारियों की समस्याएं पंजाब सरकार तक पहुंचाएंगे। इस मौके पर सुनील महाजन, एलआर सोढी, राजेश पुरी, अमित नैयर, दपिंदर सिंह मिंटू, नरेश अरोड़ा, करण कूंद्रा और राजेश शर्मा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो 05, भेंटवार्ता करते हुए सांसद सुनील जाखड़ से व्यापार मंडल पठानकोट के सदस्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed