{"_id":"5a2825224f1c1b7a548c1624","slug":"61512580386-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरोट जैमल सिंह कौंसिल : 11 वार्डों में 3","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरोट जैमल सिंह कौंसिल : 11 वार्डों में 3
Updated Wed, 06 Dec 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई काउंसिल में पहली बार होने हैं चुनाव
नरोट जैमल सिंह काउंसिल : 11 वार्डों में 38 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन
नई बनी नगर काउंसिल में पहली बार होने हैं चुनाव
पठानकोट।
नरोट जैमल सिंह नगर काउंसिल में पहली बार होने जा रहे चुनावों के लिए बुधवार को नामांकन भरने का आखिरी दिन था। बुधवार को नरोट जैमल सिंह के काउंसिल के 11 वार्डों के लिए कुल 38 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा। जिनमें कांग्रेस और भाजपा के 11-11 पार्षदों के अलावा 16 उम्मीदवार आजाद हैं। इसके अलावा सात वार्डों में कवरिंग कैंडीडेटों ने भी नामांकन भरा।
बुधवार को कांग्रेस उम्मीदवारों का नामांकन दाखिल करवाने के लिए हलका भोआ के जोगिंदर पाल खुद मौके पर पहुंचे। वहीं भाजपा उम्मीदवारों के नामांकन के लिए हलका भोआ की पूर्व विधायक सीमा देवी और हलका सुजानपुर के विधायक दिनेश सिंह बब्बू मौके पर मौजूद रहे। दोनों पार्टियों के नेताओं ने अपने उम्मीदवारों की जीत का दावा किया।
कांग्रेस में फिर हुई बगावत
बगावत की बिमारी लंबे समय से कांग्रेस का पीछा नहीं छोड़ रही है। नरोट जैमल सिंह नगर कौंसिल के चुनाव में एक बार फिर कांग्रेस पार्टी में बगावत देखने को मिली है। नरोट जैमल सिंह कौंसिल के वार्ड नं 4 से कांग्रेस द्वारा सतीश कुमार को टिकट दिये जाने के बाद कांग्रेसी नेत्री रजनी देवी ने आजाद उम्मीदवार के रूप में नामांकन भरा। इस पर हलका भोआ के विधायक व कांग्रेसी नेता जोगिंदर पाल ने कहा कि नाराज नेताओं को मना लिया जाएगा।