फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   55 cases of stuble burning reported in 10 days, Amritsar

अमृतसर में दस दिन में सामने आए पराली जलाने के 55 मामले

Sat, 26 Sep 2020 05:00 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
55 cases of stuble burning reported in 10 days, Amritsar
अमृतसर के जंडियाला गुरु में नाड जलाता किसान - फोटो : AMRITSAR
मात्र 10 दिन पहले शुरू हुई धान की फसल की कटाई के बाद अमृतसर में पराली जलाने के 55 मामले सामने आ चुके हैं। डीसी गुरप्रीत सिंह खेहरा ने किसानों से ऐसा न करने का आग्रह किया है। डीसी ने कहा कि किसान धान की पराली को न जलाएं, इसके लिए पंजाब सरकार द्वारा तैयार एप की मदद ली जा रही है। जिस खेत में आग लगी होगी, यह एप उसकी जानकारी उस क्षेत्र में तैनात अधिकारी को देगा।
विज्ञापन

डीसी ने बताया की प्रदेश में सबसे पहले धान की कटाई अमृतसर से शुरू होती है। धान के बाद किसान खेतों में सब्जी बोता है, इसलिए वह पराली को जला देता है। इस बार प्रशासन इसको रोकने की हर संभव कोशिश करेगा। इसके लिए गांव स्तर तक नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। साथ ही गांव-गांव कलस्टर अधिकारी भी तैनात किए गए हैं, जो उपग्रह से खेत में आग लगाने की जानकारी मिलने के बाद खेत मालिक पर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। डीसी ने एसडीएम और राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने-अपने इलाके में तैनात किए सभी सेक्टर अधिकारियों पर नजर रखें। डीसी के अनुसार खेती विभाग के अधिकारियों ने गांव-गांव जाकर किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान की जानकारी दी है। पराली की संभाल के लिए प्रशासन किसानों को सब्सिडी पर औजार उपलब्ध करवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed