फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   किसानो ने मंत्री सिद्धू के घर को घेरने का किया प्रयास

किसानो ने मंत्री सिद्धू के घर को घेरने का किया प्रयास

Sat, 30 Mar 2019 10:23 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 30 Mar 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
किसानो ने मंत्री सिद्धू के घर को घेरने का किया प्रयास
सिद्धू का घेराव करने जा रहे किसानों को रोका
विज्ञापन

सड़क पर धरने पर बैठे किसान, गिरफ्तार करने की दी चुनौती
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर।
अपनी मांगें मनवाने के लिए प्रदेश सरकार पर दबाव बना रही किसान संघर्ष कमेटी ने जेल भरो आंदोलन के तहत शनिवार दोपहर कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का निवास स्थान घेरने की कोशिश की। सैकड़ों किसानों ने हाथों में बैनर उठाकर अटारी-वेरका बाईपास पर स्थित कोठी की तरफ कूच करना शुरू कर दिया। पुलिस ने उन्हें बीच में ही रोक लिया। इस पर किसान सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। किसानों ने चुनौती दी की पुलिस उन्हें गिरफ्तार करें।

सरवन सिंह पंडेर ने कहा की मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विधान सभा चुनाव से पहले किसानों से कई वादे किए थे लेकिन अब मुकर रही है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। कैप्टन निद्रा में हैं। किसानों की मांगे पूरी करने का कई बार आश्वासन दे चुकी कैप्टन सरकार बार-बार किसानंो से धोखा कर रही है। किसानों ने अपनी मांगों को मनवाने के लिए रेल रोकी थी। अब मंत्रियों की कोठी का घेराव किया जा रहा है। सरकार किसानों की मांगे नहीं स्वीकार कर सकती तो उन्हें गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed