{"_id":"5a75e7a64f1c1bf07b8b53bd","slug":"51517676454-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूट आऊट में रैंकर अकादमी ने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शूट आऊट में रैंकर अकादमी ने
Updated Sat, 03 Feb 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शूट आउट में रैंकर अकादमी ने जीता मैच
पठानकोट स्पोर्ट्स क्लब के हॉकी टूर्नामेंट में हुए शानदा मुकाबले
पठानकोट।
स्पोर्ट्स क्लब की ओर अध्यक्ष अजय महाजन की अध्यक्षता में करवाए जा रहे राज्य स्तरीय 28वें हॉकी टूर्नामेंट में जीत की होड़ शुरू हो गई है। दूसरे दिन एसएसपी विवेक शील सोनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर मुकाबले शुरू करवाए।
दूसरे दिन राणा तंगोशाह हॉकी टीम व रैंकर अकेडमी के मध्य खेला गया मुकाबला कड़ा रहा। इसका फैसला शूट आउट के जरिए किया गया। इसमें रैंकर अकेडमी ने उक्त मैच 8-7 से जीत लिया। इसके बाद मलिकपुर हॉकी इलेवन व माता सुलखनी हॉकी इलेवन बटाला के मध्य खेले गए मैच को माता सुलखनी बटाला की ओर से 3-0 से जीता गया।
यंग क्लब सुजानपुर व 69 ब्रिगेड़ के मध्य खेले गए मुकाबले को सुजानपुर की ओर से 4-2 से जीता गया। शादीपुर हाई क्लब व धारीवाल हॉकी इलेवन के मध्य खेले गए मैच को धारीवाल की हॉकी टीम की ओर से 1-0 के कड़े मुकाबले के बाद जीता गया। अलीखान हॉकी इलेवन व पठानकोट हॉकी क्लब के मध्य खेले गए मुकाबले को पठानकोट हाकी क्लब की ओर से शानदार प्रदर्शन के बाद 2-0 से जीतने में कामयाबी हासिल की। माता सुलखनी इलेवन व डोगरा हॉकी इलेवन के मध्य खेला गया मुकाबला माता सुलखनी टीम ने उक्त मुकाबला 4-1 से जीता। इस दौरान व्यापार मंडल पठानकोट के चेयरमैन भारत महाजन, अध्यक्ष वेद प्रकाश चाचा, अमित नय्यर, एलआर सोढी, मनु महाजन और काला विशेष रूप से उपस्थित हुए। उनका क्लब पदाधिकारियों ने सम्मान किया।
विज्ञापन
फोटो -8- पठानकोट में हॉकी टूर्नामेंट के दौरान अतिथि को सम्मानित करते क्लब सदस्य।