फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   गुलाब व इत्र से महक उठा श्री हरमंदिर साहिब

गुलाब व इत्र से महक उठा श्री हरमंदिर साहिब

Fri, 22 Mar 2019 09:47 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 22 Mar 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
गुलाब व इत्र से महक उठा श्री हरमंदिर साहिब
खालसाई उत्साह से मना होला-मोहल्ला
विज्ञापन

श्री हरमंदिर साहिब में उमड़े श्रद्धालु, पवित्र सरोवर में लगाई डुबकी
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक स्थल श्री हरमंदिर साहिब में खालसाई परंपरा, उत्साह और उमंग के साथ फूलों और इत्र से होला-मोहल्ला मनाया गया। वीरवार शाम को होला मोहल्ला मनाने के लिए देश-विदेश के लाखों श्रद्धालु श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे। श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में डुबकी लगाई और श्री हरमंदिर साहिब के मुख्य भवन में सुशोभित श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सामने अरदास की।
सूरज ढलने के साथ ही श्री गुरु ग्रंथ साहिब को मनमोहक पालकी साहिब में सुशोभित कर सुख आसन के लिए सत नाम वाहेगुरु के जाप के साथ श्री अकाल तख्त साहिब में स्थित कोठा साहिब में ले कर जाया जा रहा था, तब परिक्रमा में खड़े लाखों श्रद्धालुओं ने गुलाब के फूलों और इत्र का छिड़काव किया। देर रात तक श्रद्धालु परिक्रमा में पाठ करते रहे। एसजीपीसी ने श्रद्धालुओं के लिए लंगर के साथ साथ जलेबियों और कड़ाह का भी विशेष प्रबंध किया था।
विज्ञापन

दुर्ग्याणा तीर्थ में भी गुलाल और इत्र के साथ मनी होली
प्रसिद्ध दुर्ग्याणा तीर्थ में भी होली धूम-धाम से मनाई गई। मुख्य भवन में सुशोभित भगवान श्री लक्ष्मी-नारायण भगवान राम दरबार और भगवान श्री राधा कृष्ण व श्री गिरी राज जी के सुंदर विग्रहों को होली के वस्त्रों से सजाया गया था। वीरवार सुबह मंदिर के पुजारियों ने गुलाब और इत्र के साथ ठाकुर जी के साथ होली खेली। दोपहर में दुर्ग्याणा तीर्थ में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब ने होली के रंगो के साथ होली खेली। दुर्ग्याणा तीर्थ में होली के रंग वृंदावन की याद दिला रहे थे। श्रद्धालुओं में होली की मस्ती में पवित्र सरोवर की कार सेवा में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed