{"_id":"5b994311867a557ec074b26f","slug":"41536770833-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबे के ब्याह पर1700 पुलिस कर्मियों की पैनी नजर होगी बटाला की सुरक्षा पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबे के ब्याह पर1700 पुलिस कर्मियों की पैनी नजर होगी बटाला की सुरक्षा पर
Updated Wed, 12 Sep 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबे के ब्याह पर्व पर 1700 पुलिसकर्मी करेंगे निगहबानी
चार एसपी, 27 इंस्पेफ्टर और 12 डीएसपी रैंक के अधिकारी रहेंगे तैैनात
पठानकोट, तरनतारन, गुरदासपुर, अमृतसर जिलों से भी आएंगे पुलिसकर्मी
आर रघुवंशी
बटाला। शहर में 16 सितंबर को मनाए जा रहे विश्व प्रसिद्ध बाबे नानक केे विवाह पर्व को सुरक्षा के लिहाज से भी बहुत अहम है। इस दिन पंजाब के अन्य जिलों और पंजाब से बाहर की सिख संगत भी बटाला पहुंचती है। इस बार बाबे के विवाह पर बटाला पुलिस की सुरक्षा के लिहाज से पैनी नजर होगी। कड़े सुरक्षा प्रबंधों को लेकर पुलिस जिला बटाला के अलावा पंजाब के अन्य जिलों की पुलिस भी तैनात होगी। सारे सुरक्षा प्रबंधों पर बटाला के एसएसपी उपिंदरजीत सिंह नजर रखेंगे।
बाबे के विवाह के सुरक्षा के प्रबंधों के बारे में एसपी हेडक्वार्टर बटाला निर्मलजीत सिंह ने बताया कि पूरे बटाला को 7 सेक्टरों में बांटा गया है। विवाह पर्व पर संगत की सुरक्षा के लिये बटाला में कुल 1700 पुुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा। इसमें 4 एसपी रैंक के अधिकारी, 12 डीएसपी रैंक के अधिकारी तैनात होंगे। 27 इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों की पैनी नजर पूरे बटाला पर होगी। उन्होंने बताया कि शहर के दो मुख्य सेक्टरों में एक-एक एसपी और एक एक डीएसपी रैंक के अधिकारी इंचार्ज होंगे और इसके अलावा अन्य पांच सेक्टरों कें इंचार्ज एक डीएसपी रैंक का अधिकारी होगा। 16 सितंबर को नगर कीर्तन के दौरान पालकी साहिब के साथ 2 एसपी और 2 डीएसपी मौजूद रहेंगे।
इसके अलावा पूरे शहर में 9 पुलिस हेल्प सेंटर स्थापित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य है कि मेले में पहुंची संगत को किसी भी तरह की कोई दिक्कत न आए। उन्होंने बताया कि सुरक्षा को और पैनी बनाने के लिये ड्रोन के इस्तेमाल किया जाएगा। पर्व के दौरान सुरक्षा को लेकर बटाला ही नही बल्कि पठानकोट, तरनतारन, गुरदासपुर, अमृतसर जिलों के पुलिस कर्मी भी तैनात होंगे। उन्होंने बताया कि पर्व के दौरान किसी भी असामाजिक तत्व अथवा शरारती लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नही जाएगा। उन्होंने बताया कि बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखे मारने वालों पर भी तीखी नजर होगी किसी ने मोटरसाइकिल पर पटाखे मारने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।