{"_id":"5a89afe14f1c1bcb268baa1b","slug":"41518972897-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पठानकोट में युवाओं को मिलेगी नेशनल लेवल की कोचिंग’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पठानकोट में युवाओं को मिलेगी नेशनल लेवल की कोचिंग’
Updated Sun, 18 Feb 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवाओं को मिलेगी नेशनल लेवल की खेल कोचिंग
विधायक अमित विज ने स्पोर्ट्स अथॉरिटी के सदस्य के साथ किया स्टेडियम का दौरा
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
जिले के युवाओं को नेशनल लेवल की खेल कोचिंग मुहैया करवाई जाएगी। यह बात रविवार को विधायक अमित विज ने लमीनी स्थित खेल स्टेडियम का दौरा करते हुए कही। इस दौरान विधायक के साथ स्पोर्ट्स अथारिटी ऑफ इंडिया के कार्यकारी सदस्य सिद्धार्थ और पीडब्लूडी के एसडीओ नरेश भी मौजूद थे।
विधायक ने अथॉरिटी के कार्यकारी सदस्य सिद्धार्थ को बताया कि उनका उद्देश्य इस स्टेडियम को बेहतर बनाने के साथ-साथ जिले में प्रेक्टिस स्पॉट बनाना है। इस सिलसिले में उन्होंने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से बात की है। शहर से दूर पड़ते क्षेत्रों के युवाओं के लिए प्रेक्टिस स्पॉट बनाए जाएंगे। यह एक तरह के छोटे स्टेडियम होंगे, जहां पर खिलाड़ी रोजाना गेम की प्रैक्टिस कर सकेंगे। इसके अलावा लमीनी स्थित आधुनिक खेल स्टेडियम को बेहतर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इंफ्रास्ट्रक्चर पर खास तौर पर ध्यान दिया जाएगा।
अलग-अलग खेलों को ध्यान में रखते हुए स्टेडियम में सुविधाएं दी जाएंगी। बॉक्सिंग के लिए बॉक्सिंग विंग, टेनिस के लिए टेनिस लॉन और क्रिकेट के लिए खास तौर पर पिच तैयार होगी। इसके अलावा कोचिंग के लिए भी खास प्रयास किए जाएंगे। जिले के खेल कोचों का तालमेल नेशनल लेवल के खेल कोच के साथ स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की मदद से बनाया जाएगा। इससे युवाओं को नेशनल लेवल की कोचिंग पठानकोट में ही मिल सकेगी। इस मौके पर पार्षद रोहित स्याल, रोकी ठाकुर व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
एक माह में फंड लाकर शुरू कराएंगे काम : विधायक
वहीं लमीनी स्थित आधुनिक खेल स्टेडियम के अधर में लटके काम पर विधायक अमित विज ने कहा कि उन्होंने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से बात की है। एक महीने के अंदर सरकार की ओर से फंड जारी कर दिए जाएंगे। इन्हीं फंडों की बदौलत खेल स्टेडियम का रुका काम शुरू किया जाएगा। जल्द ही इसे जिले के खिलाड़ियों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।