फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   कॉरिडोर की निशानदेही से छेड़छाड़ के आरोपों की जांच के लिये कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारी पहुंचे

कॉरिडोर की निशानदेही से छेड़छाड़ के आरोपों की जांच के लिये कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारी पहुंचे

Fri, 15 Mar 2019 10:44 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 15 Mar 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
कॉरिडोर की निशानदेही से छेड़छाड़ के आरोपों की जांच के लिये कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारी पहुंचे

विज्ञापन
कॉरिडोर की निशानदेही से छेड़छाड़ के आरोपों की जांच के लिए पहुंचे कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारी
किसानों का शक दूर करने के लिए सोमवार को कंपनी ने दोबारा पैमाइश का दिया आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
डेरा बाबा नानक (बटाला)। किसानों द्वारा कॉरिडोर की निशानदेही के लिए लगाई बुर्जियों को खिसकाने के लगाये आरोपों के बाद शुक्रवार को डेरा बाबा नानक की सीमा पर किसानों का शक दूर करने के लिये कंस्ट्रक्शन कंपनी सिंगल के अधिकारी अनिल कुमार ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। इस मौके पर किसानों ने अनिल कुमार से बातचीत की और पहले हुए नोटिफिकेशन के आधार पर ही पिलरों को बरकरार रखने की मांग की। इस मौके उनके साथ नायब तहसीलदार जनक राज, पटवारी हरप्रीत सिंह भी उपस्थित थे। गौर हो कि वीरवार को डेरा बाबा नानक के किसान एसडीएम गुरसिमरन सिंह ढिल्लों से मिले थे और अपने आरोप व्यक्त किए थे, जिसके जवाब में एसडीएम ने शुक्रवार को कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारियों को डेरा बाबा नानक में बुलाकर मामले की जांच पका आश्वासन दिया था। शुक्रवार को पहुंचे कंपनी के अधिकारी अनिल कुमार ने पटवारी से उस जगह का नक्शा मंगवाकर देखा और खेतों के बीच जहां कॉरिडोर बनना है, की पैमाइश की। आंशिक जांच के बाद अनिल कुमार ने बताया कि सोमवार को दोबारा उनकी टीम यहां पर आएगी और जहां किसान पिलरों की छेड़छाड़ की बात कर रहे हैं, वहां उस जगह का दोबारा सर्वे करा दिया जाएगा। किसानों का जो शक है, सर्वे के दौरान शक अपने आप ही दूर हो जाएगा। वहीं किसान बचाओ कमेटी के उप प्रधान सूबा सिंह ने बताया कि उन्हें टीम के अधिकारी की ओर से सोमवार तक का समय दिया गया है। अधिकारी के अनुसार सोमवार को सर्वे के बाद ही पता चल पाएगा कि पिलरों को खिसकाया गया है या नहीं। उन्होंने बताया कि आज एसडीएम डेरा बाबा नानक साथ नहीं आए। वहीं किसानों ने मांग की है कि कॉरिडोर के लिए जो निशानदेही नोटिफिकेशन के अनुसार 25 फरवरी को बुर्जियां लगाकर की गई थी, उसी निशानदेही की बुर्जियों को बरकरार रखा जाए। इस अवसर पर किसान नरिंदर सिंह, जैमल सिंह, सुरजीत सिंह, बलदेव सिंह, तरलोक सिंह, कुलविंदर सिंह, गुरनाम सिंह, मुख्तार सिंह, मनजीत सिंह, गुरजीत सिंह, हरजीत सिंह, निर्मल सिंह, तजिंदर सिंह, अजैब सिंह मौजूद थे।

फोटो-15जीडीआरबीटीएलपी01
कैप्शन- डेरा बाबा नानक के खेतों में जहां कॉरिडोर बनना है किसानों से बातचीत करते हुए कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed